Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राजनीती»हिम्मत है तो अगले कैबिनेट में 10 साल का एरियर देकर दिखाओ
    राजनीती

    हिम्मत है तो अगले कैबिनेट में 10 साल का एरियर देकर दिखाओ

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिम्मत है तो अगले कैबिनेट में 10 साल का एरियर देकर दिखाओ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने पुजारियों और ग्रंथियों से वादा किया है जिसके लिए उसे कई सालों से घेरा जा रहा था। दिल्ली की आप सरकार ने कहा है कि यदि विधानसभा चुनाव में जीत मिली तो दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को भी 18 हजार रुपए मासिक सम्मान राशि दी जाएगी। अब तक दिल्ली सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाती रही बीजेपी ने केजरीवाल के वादे पर जोरदार प्रहार किया है। बीजेपी ने इसे झूठा वादा बताते हुए मांग की है कि पहले पुजारियों और ग्रंथियों को एरियर दिया जाए। 
    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि केजरीवाल सरकार से पुजारियों-ग्रंथियों को तुरंत एरियर देने की मांग की। उन्होंने लिखा- 10 साल तक मंदिरों के पुजारी और गुरुद्वारों के ग्रंथी उनकी सूची में थे ही नहीं, अब उन्हें ठगने का नया नाटक शुरू कर दिया है। हिम्मत है तो अगले कैबिनेट में 10 साल का एरियर देकर दिखाओ। नकली सेक्युलरिज्म का खेल अब नहीं चलेगा। गिरिराज ने कहा कि केजरीवाल ने पहले महिलाओं को बुरबक बनाने की कोशिश की और अब दूसरों को ज्ञान देने वाले लोगों के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है।
    गिरिराज ने कहा कि केजरीवाल जी आपने तो रंग बदलने की राजनीति में महारत पा ली। लेकिन एक दिन पहले तो दिल्ली की दीदियों को बुरबक बनाया, पोल खुल गया। अब पुजारियों और ग्रंथियों को बुरबक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यदि आप में हिम्मत है और सही में देना चाहते हैं तो 10 साल में जितना मौलवियों को पैसा दिया वह जोड़कर एकमुश्त एयरियर कैबिनेट में पास करके पुजारियों और ग्रंथियों को दें, तब समझूंगा कि आपकी देने की इच्छा है। आखिर चुनाव आया है तब ही आपके मन में प्रश्न उठा। इससे पहले तो आपके मन में कभी नहीं आया। 

    News Desk

    Related Posts

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा- मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया पर फेल

    February 4, 2025

    दिल्ली में थमा प्रचार…कल मतदान

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केजी-2 तक की कक्षाओं के लिए मान्यता जरूरी, नए शैक्षणिक सत्र में एडमिशन पर रोक: हाई कोर्ट

    July 12, 2025

    अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

    July 12, 2025

    पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले नाबालिग समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 लाख का माल बरामद

    July 12, 2025

    24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, ‘बंदूक की गोली नहीं, अब विकास की बोली गूंज रही है’ : मुख्यमंत्री साय

    July 12, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.