Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश» 22 जिलों में बेमौसम बारिश से 9.52 लाख मीट्रिक टन धान भीगा
    मध्यप्रदेश

     22 जिलों में बेमौसम बारिश से 9.52 लाख मीट्रिक टन धान भीगा

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     22 जिलों में बेमौसम बारिश से 9.52 लाख मीट्रिक टन धान भीगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सीएम के निर्देंश का लापरवाह अधिकारियों पर नहीं हुआ असर 

    भोपाल । मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बेमौसम बारिश से 9.52 लाख मीट्रिक टन धान प्रभावित हुआ है, इससे करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जाहिर की जा रही है। यह धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था, और इस धान को सुरक्षित भंडारण या शीघ्र परिवहन की आवश्यकता थी। लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण धान का सुरक्षित परिवहन और भंडराण संभव नहीं हो सका। इसकारण बैमौसम बारिश से ये धान प्रभावित हो गया। प्रदेश के जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सतना, सिंगरौली, मैहर, सागर, अनूपपुर, मंडला जैसे 22 जिलों में शुक्रवार से शनिवार शाम तक हुई बेमौसम बारिश से करीब 9.52 लाख मीट्रिक टन धान भीग गई। जबलपुर में हालात यह हो गई कि मोटर पंप लगाकर पानी से स्टॉक बचाने की नौबत आ गई। यदि और बारिश हुई, तब धान का खराब होना तय माना जा रहा है। इससे मोहन सरकार को करोड़ों का नुकसान होगा। यह धान समर्थन मूल्य पर खरीदी गई थी, जिसे शेड के नीचे रखना था या खरीदी के तुरंत बाद परिवहन करना था। लेकिन अफसरों ठेकेदारों की लापरवाही के चलते ये दोनों काम नहीं हो सके। अब एक जनवरी तक खरीदी स्थगित रहेगी। उधर, खरीदी के लिए नोडल एजेंसी नागरिक आपूर्ति निगम और ठेकेदारों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई है। धान भीगने के मामले में एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराने की खानापूर्ति हो रही है। यह स्थिति तब है जब पिछली बार सरकारी दाम पर खरीदा गया गेहूं भी लापरवाही के चलते भीग गया था, इसके बाद में उस गेहूं को सुखाना पड़ा था। हजारों मीट्रिक टन गेहूं तब भी खराब हो गया था, खराब हुए गेहूं को तब शराब कारोबारियों को बेचा गया था। सरकार के सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम तक 24.84 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी गई। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने सफाई दी है कि गोदामों में बनाए खरीदी केंद्रों के बाहर 1.41 लाख, समिति स्तर पर केंद्रों के बाहर 6.41 लाख और वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन व एफसीआई गोदामों के बाहर 1.70 लाख मीट्रिक टन धान रखा है। हालांकि अधिकारी इस धान के भीगने की पुष्टि नहीं कर रहे। दरअसल जब से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हुई तब सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को सचेत किया था कि खरीदी के साथ-साथ परिवहन पर भी जोर दे, लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। चार दिन पहले से मौसम खराब हुआ था, तब भी परिवहन की गति नहीं बढ़ाई। यहां तक कि पिछली बार रबी की गेहूं फसल केंद्रों पर खराब हुई थी उस घटना से भी सबक नहीं लिया।

     

    प्रमुख जिले और हालात:
    जबलपुर:
    प्रदेश के जबलपुर में 1.94 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी गई, लेकिन 17 हजार मीट्रिक टन धान भीग गई।
    रीवा: प्रदेश के रीवा में 50 प्रतिशत से अधिक धान भीग चुकी है। वहीं 1.13 लाख क्विंटल धान खुले में पड़ी है।
    पन्ना: वहीं प्रदेश के पन्ना जिले के 41 खरीदी केंद्रों में डेढ़ लाख क्विंटल धान प्रभावित। 2 लाख क्विंटल धान खुले में पड़ा हुआ है। इसके भी बारिश होने पर भीगने की आशंका है। 
    अनूपपुर: प्रदेश के अनूपपुर जिले में 2.47 लाख क्विंटल धान अब भी खुले में रखी है।
    सिंगरौली: वहीं सिंगरौली में प्रशासन के आला अधिकारियों के हवाले से बताया गया हैं कि 6 लाख क्विंटल धान भीगने की खबर।

    लापरवाही के कारण: सीएम के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद खरीदी के साथ-साथ परिवहन पर ध्यान नहीं दिया गया। मौसम पूर्वानुमान के बावजूद घान परिवहन की धीमी गति से उठाव किया। गोदाम और शेड्स की अपर्याप्त व्यवस्था।

    फसल पर प्रभाव: इस बारे में किसानों का कहना है कि धान के भीगने से चावल की गुणवत्ता और स्वाद में फर्क पड़ता है। सुखाने के बाद भी चावल टूटने की समस्या होती है।

    भविष्य की योजना: खरीदी केंद्रों पर भंडारण और परिवहन की कुशल व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि मौसम खराब होने पर भी फसलों का तत्काल भंडारण कर सके। मौसम आधारित प्रबंधन के लिए तकनीकी उपाय किए जाए, ताकि भविष्य में इसतरह से फसलों का नुकसान होने से बचा सके। 

    News Desk

    Related Posts

    इतना बड़ा शराब घोटाला, परदे के पीछे बड़े नामों का खुलासा कब होगा-गोपाल साहू*

    July 13, 2025

    छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात,मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा – युवा खिलाड़ियों की उपलब्धि पूरे प्रदेश की प्रेरणा..

    July 12, 2025

    CM साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात..

    July 12, 2025

    CG- छत्तीसगढ़ सरकार का व्यापारियों को बड़ा तोहफा: 25 हजार तक की पुरानी वैट देनदारियां माफ, 40 हजार व्यापारियों को मिलेगा लाभ….

    July 12, 2025

    स्वच्छता में फिर चमका छत्तीसगढ़: सात नगरीय निकाय राष्ट्रीय पुरस्कार से होंगे सम्मानित, राष्ट्रपति 17 जुलाई को करेंगी पुरस्कृत….

    July 12, 2025

    नक्सलियों का आत्मसमर्पण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – ‘बंदूक की गोली नहीं, अब विकास की बोली गूंज रही है’…

    July 12, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    इतना बड़ा शराब घोटाला, परदे के पीछे बड़े नामों का खुलासा कब होगा-गोपाल साहू*

    July 13, 2025

    छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात,मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा – युवा खिलाड़ियों की उपलब्धि पूरे प्रदेश की प्रेरणा..

    July 12, 2025

    CM साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात..

    July 12, 2025

    CG- छत्तीसगढ़ सरकार का व्यापारियों को बड़ा तोहफा: 25 हजार तक की पुरानी वैट देनदारियां माफ, 40 हजार व्यापारियों को मिलेगा लाभ….

    July 12, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.