Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»कांग्रेस कार्यसमिति ने डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में पारित किया शोक प्रस्ताव
    देश

    कांग्रेस कार्यसमिति ने डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में पारित किया शोक प्रस्ताव

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस कार्यसमिति ने डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में पारित किया शोक प्रस्ताव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस कार्य समिति ने शनिवार को न सिर्फ एक शोक प्रस्ताव पारित कर उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि दी, बल्कि देश के विकास में उनके अहम योगदान को भी याद किया।

    समिति ने उन्हें देश के आर्थिक उदारीकरण का शिल्पकार बताते कहा कि अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने देश को आर्थिक संकट से उबारने में अहम भूमिका निभायी। आर्थिक सुधारों की शुरूआत उन्होंने अपने समय में ही की थी। वैश्विक बाजार के लिए देश के द्वार खोले। जिसका परिणाम यह है कि देश आज एक मजबूत आर्थिक ताकत बनकर दुनिया के सामने खड़ा है।

    योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प
    कार्यसमिति ने इस दौरान उनकी यादों को जिंदा रखने और उनके योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समिति ने कहा कि आर्थिक सुधार, सामाजिक न्याय व समावेशी विकास के क्षेत्र में किए गए उनके कार्य सदैव हमें प्रेरित करेंगे। उन्होंने ईमानदारी, परिश्रम और सहानुभूति के जो आदर्श स्थापित किए है वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक दीपस्तंभ बने रहेंगे। डॉ. सिंह का नेतृत्व और अर्थशास्त्र में उनका योगदान हमेशा जीवित रहेगा।

    डॉक्टर सिंह कांग्रेस कार्यसमिति के भी लंबे समय तक सदस्य रहे। कार्य समिति ने पारित अपने शोक प्रस्ताव में कहा है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 13वें प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व शांति, दृढ़ संकल्प व असाधारण बुद्धिमत्ता के साथ किया। उनका कार्यकाल निरंतर आर्थिक वृद्धि, वैश्विक पहचान व सामाजिक प्रगति से चिह्नित था।

    कई अहम फैसलों का जिक्र
    उन्होंने 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान देश को बचाने के लिए अहम रणनीतिक उपाय किए। जिसका असर यह था देश उस संकट से बचकर निकला। उनके नेतृत्व में मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, ऐतिहासिक भारत-अमेरिका सिविल न्यूक्लियर डील, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून व सूचना का अधिकार जैसे कानूनों के जरिए देश को सशक्त बनाने की कोशिश की है।

    प्रस्ताव में कहा गया है कि राजनेता के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री एक सम्मानित शिक्षाविद् भी थे। उनकी अर्थशास्त्र की गहरी समझ और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने अनगिनत छात्रों, विद्वानों और नीति निर्माताओं को प्रेरित किया।

    शालीनता को किया याद
    समिति ने उनकी विनम्रता और शालीनता को भी याद किया और कहा कि उनका व्यवहार शांत, संतुलित और हमेशा ईमानदारी से प्रेरित था। यही नहीं, किस तरह गरिमा, विनम्रता किसी उच्च पद पर बैठे व्यक्ति के चरित्र का हिस्सा हो सकती है, वे इसका बड़ा उदाहरण थे।

    News Desk

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पशुपालन और डेयरी उद्योग से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे: मंत्री रामविचार नेताम….

    October 7, 2025

    धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य : किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन…..

    October 7, 2025

    बरबट्टी और खीरा की खेती से आत्मनिर्भर बने बाह्मनपाली के किसान राज कुमार साहू….

    October 7, 2025

    बाघिन ‘बिजली’ का होगा जामनगर में इलाज: वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर की गई विशेष पहल….

    October 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.