Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»केन्द्र सरकार में IAS इधर से उधर
    देश

    केन्द्र सरकार में IAS इधर से उधर

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केन्द्र सरकार में IAS इधर से उधर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली, केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने बुधवार को केंद्रीय सचिवों के प्रभार में फेरबदल किया हैं। मध्य प्रदेश कैडर की 1992 बैच की आईएएस अधिकारी नीलम शमी राव को कपड़ा सचिव नियुक्त किया गया है। वे 1991 बैच की केरल कैडर की आईएएस अधिकारी रचना शाह की जगह लेंगी, जो अब कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में सचिव के रूप में काम करेंगी। वर्तमान में, राव राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। आदेश के मुताबिक 1991 बैच की आईएएस रचना शाह को कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया। 
    जारी आदेश के अनुसार अरुणीश चावला (आईएएस 1992) को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग का सचिव नियुक्त किया गया। वे संजय मल्होत्रा (आईएएस-1990) की जगह लेंगे, जो हाल ही में आरबीआई के गवर्नर बने हैं। वर्तमान में चावला फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वे संस्कृति मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। विनीत जोशी (आईएएस 1992) , जो वर्तमान में मणिपुर में मुख्य सचिव हैं, को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। वे के संजय मूर्ति (आईएएस 1989) की सीएजी के रूप में नियुक्ति के बाद उनकी जगह लेंगे।
    संजय सेठी (आईएएस 1992), जो वर्तमान में इसी कैडर में हैं, को भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। सेठी ने कपड़ा मंत्रालय में सचिव के रूप में नियुक्त नीलम शम्मी राव का स्थान लेंगे। छत्तीसगढ़ कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव के रूप में अरुणीश चावला का स्थान लिया। वर्तमान में वे यूआईडीएआई के महानिदेशक हैं।
    नीरजा शेखर (आईएएस1993) को अस्थायी रूप से पद में सुधार करके भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन पर उत्पादकता परिषद (डीपीआईआईटी के तहत) का महानिदेशक नियुक्त किया गया । उन्हें एस गोपालकृष्णन (आईएएस 1991) के स्थान पर नियुक्त किया गया है जो अब कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के अध्यक्ष हैं।

    News Desk

    Related Posts

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय — भखारा, लवन, सकरी और राजकिशोर नगर में कार्यालयों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी मंजूरी…..

    February 5, 2026

    पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 5, 2026

    ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 5, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ मनोज साहू का घर….

    February 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.