Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»धर्म»आर्थिक तंगी से हैं परेशान? 1 रुपए के सिक्के से होगा समाधान, दूर होगी परेशानी, बनने लगेंगे सारे काम!
    धर्म

    आर्थिक तंगी से हैं परेशान? 1 रुपए के सिक्के से होगा समाधान, दूर होगी परेशानी, बनने लगेंगे सारे काम!

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आर्थिक तंगी से हैं परेशान? 1 रुपए के सिक्के से होगा समाधान, दूर होगी परेशानी, बनने लगेंगे सारे काम!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में खुशहाली बनी रहे जिसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करता है. लेकिन कई बार हमें अपनी मेहनत का उसके अनुरूप फल नहीं मिलता. ऐसी स्थिति में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, और मुख्य रूप से जब हम आर्थिक तंगी से जूझ रहे हों. यही वह समय है जब लोग अलग-अलग उपायों की तलाश करते हैं. ऐसे में एक बहुत पुराना और सरल उपाय है, जो आपके जीवन में आर्थिक समृद्धि ला सकता है—वह है 1 रुपए के सिक्के से किए जाने वाले खास उपाय. जिसके बारे में बता रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

    1 रुपए का सिक्का और उसका असर
    ज्योतिष शास्त्र और वास्तु के अनुसार, कई बार व्यक्ति की कुंडली में दोष या घर के वास्तु दोष के कारण जीवन में धन की कमी, परेशानियां और अड़चनें आती हैं. ऐसे में 1 रुपए के सिक्के को खास उपायों के साथ करने से धन लाभ और सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी हो सकती है. यह उपाय न सिर्फ आर्थिक स्थिति मजबूत करता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मकता भी प्रदान करता है. आइए जानते हैं कुछ सरल और प्रभावशाली उपाय जो 1 रुपए के सिक्के से किए जा सकते हैं.

    1. समस्याओं का समाधान
    अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं और हर कोशिश के बावजूद समाधान नहीं मिल पा रहा, तो यह उपाय अपनाएं. एक मुट्ठी साफ चावल लें, और उसमें एक रुपए का सिक्का रखकर किसी मंदिर में जाएं. वहां भगवान से अपने मन की कामना करते हुए, यह सिक्का किसी कोने में रख आएं. इस उपाय से न केवल समस्याएं हल होंगी, बल्कि सुख-समृद्धि भी बढ़ेगी.

    2. आर्थिक समृद्धि के लिए
    अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो शुक्रवार के दिन मुख्य रूप से पूजा करें. माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करके एक मिट्टी या पीतल के कलश में केसर से स्वास्तिक बनाएं. इस कलश में एक सिक्का डालें और इसे एक चौकी पर रखें. प्रतिदिन इस कलश की पूजा करें, जिससे घर में धन की कमी नहीं होगी और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी.

    3. भाग्य को जागृत करें
    अगर आप चाहते हैं कि आपका भाग्य हमेशा आपका साथ दे और सफलता आपके कदम चूमे, तो अपनी जेब में एक मोर पंख के साथ 1 रुपए का सिक्का रखें. यह उपाय आपके भाग्य को जगा सकता है और इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी, जिससे हर काम में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

    4. दरिद्रता दूर करने के लिए
    घर में दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए रोजाना शाम के समय मुख्य द्वार के कोने में घी का चौमुखी दीपक जलाएं और इसमें 1 रुपए का सिक्का भी डालें. ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. इसके साथ ही घर में लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है.

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    मनेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत….

    February 6, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.