Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सारंगढ़ में पर्वतदान महोत्सव में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, अन्नदान की परंपरा का किया निर्वहन
    छत्तीसगढ़

    सारंगढ़ में पर्वतदान महोत्सव में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, अन्नदान की परंपरा का किया निर्वहन

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सारंगढ़ में पर्वतदान महोत्सव में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, अन्नदान की परंपरा का किया निर्वहन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सारंगढ़/बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टिमरलगा में पर्वतदान अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सीएम साय गुरुवार को आयोजित पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों द्वारा दान किए गए अन्न की परिक्रमा कर अन्नदान की परंपरा का निर्वहन किया। इस आयोजन में शामिल लोगों ने जरूरतमंदों के बीच बड़ी संख्या में खाद्यान्न, आभूषण, कपड़े, बर्तन आदि का वितरण किया।

    दूसरी ओर सीएम जशपुर के ग्राम घुघरी में आयोजित छत्तीसगढ़ नागवंशी समाज के वार्षिक महासम्मेलन में शामिल हुए और समाज को गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील मार्गदर्शन में हमारी सरकार आदिवासी समाज की उन्नति और उनके गौरव को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य सरकार नवा रायपुर में आदिवासी योद्धाओं की याद में एक संग्रहालय बना रही है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।

    विष्णुदेव साय ने X पर लिखा

    सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा, 'आज मुझे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टिमरलगा में आयोजित पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मैंने भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही क्षेत्रवासियों द्वारा दान किए गए अन्न की परिक्रमा कर अन्नदान की परंपरा का निर्वहन किया।'

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'टिमरलगा की पावन धरती पर यहां के ग्रामीणों द्वारा आयोजित पर्वतदान अश्वमेध महायज्ञ में शामिल होना हमारा सौभाग्य है। टिमरलगा गांव हमारे लिए कोई नया गांव नहीं है। आप लोगों ने मुझे इस क्षेत्र में कई बार सांसद बनाया है। मैं पहले भी सांसद के रूप में यहां आ चुका हूं। अब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बन गया है।'

    साय ने जताया आभार

    सीएम साय ने कहा, 'आप सभी के आशीर्वाद से मुझे भी प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व मिला है। मुख्यमंत्री के रूप में आपके गांव में यह मेरा पहला आगमन है। टिमरलगा गांव में पर्वतदान अश्वमेध महायज्ञ के इतने बड़े आयोजन के लिए मैं सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि आप लोगों ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। ऐसे आयोजनों से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलता है, बल्कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत को इसका पुण्य लाभ मिलता है।'

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह भी कहा, 'भगवान राजा रामचंद्र हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे हैं, क्योंकि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका है। भगवान राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास के 10 वर्ष छत्तीसगढ़ में बिताए थे। उन्होंने यहीं सबरी माता के जूठे बेर खाए थे, आज भी शिवरीनारायण यहीं स्थित है।'

    News Desk

    Related Posts

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद….

    March 28, 2026

    बीमारी से जंग और भाई के अधूरे सपनों को पूरा करने का साहस लिए अरुणाचल की अनाई ने जीता यादगार केआईटीजी स्वर्ण….

    March 28, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : भारत्तोलन पुरुष 88 किग्रा वर्ग में अरुणाचल के रुबा ताडु बने चैंपियन…

    March 28, 2026

    79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…

    March 28, 2026

    पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षाः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश…

    March 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद….

    March 28, 2026

    बीमारी से जंग और भाई के अधूरे सपनों को पूरा करने का साहस लिए अरुणाचल की अनाई ने जीता यादगार केआईटीजी स्वर्ण….

    March 28, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : भारत्तोलन पुरुष 88 किग्रा वर्ग में अरुणाचल के रुबा ताडु बने चैंपियन…

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.