Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»फर्जी आधार कार्ड से होटल में रुके आतंकी, एक छोटी सी गलती से हुआ पर्दाफाश
    राज्य

    फर्जी आधार कार्ड से होटल में रुके आतंकी, एक छोटी सी गलती से हुआ पर्दाफाश

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फर्जी आधार कार्ड से होटल में रुके आतंकी, एक छोटी सी गलती से हुआ पर्दाफाश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़। पंजाब में बनवाए गए फर्जी आधार कार्ड को दिखा खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के आतंकी गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह व जश्नप्रीत सिंह पूरनपुर के होटल में रुके थे।

    800 किलोमीटर दूर आकर तीनों खुद को सुरक्षित मान बैठे थे, मगर फर्जी आधार कार्ड बनवाने के दौरान खिंचवाए गए फोटो से फंस गए। पंजाब पुलिस को उस दौरान खींचे गए फोटो और तीनों के ताजा मूवमेंट की जानकारी मिल चुकी थी।

    सोमवार सुबह किया आतंकियों का एनकाउंटर
    वहां से सुराग की कड़ियां जुड़ती गईं, जिनके सहारे टीम पूरनपुर तक आ गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से सोमवार सुबह को तीनों आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया गया।

    राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण एनआइए और एसटीएफ भी प्रकरण की जांच में जुट गई है। मंगलवार रात तक टीमों ने नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र की स्थिति भी देखी। 18 दिसंबर को तीनों आतंकी गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड फेंककर भागे तो छिपते-छिपाते पूरनपुर तक आ गए।

    सोमवार को तीनों के एनकाउंटर के बाद खुफिया एजेंसियां यह पता करने में लगी हैं कि क्षेत्र में इनके मददगार कौन हैं। आरंभिक जांच में पता चला कि गुरविंदर की महिला रिश्तेदार लखीमपुर खीरी क्षेत्र में रहती है, जोकि पूरनपुर से सटा हुआ। तराई में कौन लोग इन तीनों के संपर्क में थे, इसकी जांच के लिए काल डिटेल और मोबाइल फोन का ब्योरा भी रिकवर किया जा रहा है।

    पूरनपुर क्षेत्र पहले से ही आतंकवाद से ग्रसित रह चुका है। पता चला है कि तीनों आतंकी विदेश में रहने वाले सरगना के संपर्क में थे मगर, खुद कभी विदेश नहीं गए। इन तीनों से पासपोर्ट बरामदगी नहीं हुई।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुरविंदर पर पंजाब में दो केस दर्ज हो चुके हैं, वीरेंद्र व जसनप्रीत उसी के कहने पर काम करते थे। ये तीनों आसपास गांव के रहने वाले थे। इनमें दो आपस में रिश्तेदार भी थे। तीनों आतंकियों से मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

    आतंकियों ने ऑस्ट्रिया निर्मित पिस्टल से की थी फायरिंग
    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गुरदासपुर के तीनों आतंकियों ने आस्ट्रिया निर्मित ग्लाक पिस्टल से पुलिस पर गोलियां दागी थी। आतंकियों के कब्जे से दो एके 47, दो ग्लाक पिस्टल, 133 कारतूस, 22 कारतूस खोखा, चोरी की बाइक, दो मोबाइल, 45 हजार की नकदी बरामद की गई थी।

    आतंकियों के पास बरामद किए गए दो ग्लाक पिस्टल आस्ट्रिया निर्मित हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आतंकियों का विदेशी कनेक्शन था जिसके तहत उन्हें यह कीमती विदेशी पिस्टल उपलब्ध कराए गए।

    विदेशी असलहों से ही आतंकियों ने पुलिस पर फायरिंग की। खुफिया विभाग की टीमें आतंकियों के विदेशी कनेक्शन सहित कई अहम जानकारियां जुटाने के लिए लगी हैं।

    News Desk

    Related Posts

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

    August 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

    August 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.