Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»धर्म»छूट जाएंगे जन्म-मरण के सभी पाप, पूर्वजों को भी मिलेगा मोक्ष, साल के अंतिम एकादशी पर जरूर करें यह काम
    धर्म

    छूट जाएंगे जन्म-मरण के सभी पाप, पूर्वजों को भी मिलेगा मोक्ष, साल के अंतिम एकादशी पर जरूर करें यह काम

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छूट जाएंगे जन्म-मरण के सभी पाप, पूर्वजों को भी मिलेगा मोक्ष, साल के अंतिम एकादशी पर जरूर करें यह काम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साल 2024 अब अपने अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है और इसी दौरान साल का आखिरी एकादशी भी पड़ रहा है. 26 दिसंबर को साल का अंतिम एकादशी मनाया जाएगा. इसे सफला एकादशी भी कहा जाता है. पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी के रूप में मनाया जाएगा और इस दौरान स्वाति नक्षत्र तथा सुकर्मा योग बन रहा है. जिसके कारण इस एकादशी का का महत्व माना जा रहा है. इस एकादशी के दिन व्रत और पूजन करने से दुर्लभ पुण्य की प्राप्ति हो सकती है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि इस एकादशी को काफी खास माना गया है तथा साल के अंतिम एकादशी सुकर्मा योग में मनाई जाएगी.

    सफला एकादशी का सही मुहूर्त

    25 दिसंबर रात 9:34 बजे से लेकर 26 दिसंबर रात 11:36 बजे तक एकादशी की तिथि है और इसी दौरान एकादशी का व्रत रखा जा सकता है. उन्होंने बताया कि एकादशी का व्रत करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है. उन्होंने बताया कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ भगवान विष्णु के पूजन का विशेष महत्व माना गया है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सफला एकादशी करने से जन्म-मरण के पाप क्षीण होते हैं तथा जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है. उन्होंने यह भी बताया कि सफला एकादशी पर अगर व्रत रखा जाए, तो सभी मनोकामनाओं को पूरा किया जा सकता है.

    भगवान विष्णु के चतुर्भुज स्वरूप की करें पूजा-अर्चना

    ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सफला एकादशी के दिन दान-पुण्य करने से फल मिलता है. एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु की विधिवत पूजा कर पुरुष सूक्त, विष्णु सहस्त्रनाम व गीता का पाठ करने से जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है. साथ ही पूर्वजों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है. सफला एकादशी का व्रत रखने से सभी प्रकार की सफलता मिलती है. उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति इस एकादशी का व्रत रखता है, उसके रुके हुए सभी कार्य जल्दी पूरे हो जाते हैं. इस दिन भगवान विष्णु के चतुर्भुज स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन लोगों को दान-पुण्य करना चाहिए. साथ ही गाय की सेवा और साधुओं की सेवा करनी चाहिए तथा घी के दीपक से आरती के बाद नारायण कवच का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है.

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.