Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»जमशेदपुर में नशीली दवाओं का कारोबार, पुलिस ने जब्त की 25 लाख रुपये की दवा
    राज्य

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं का कारोबार, पुलिस ने जब्त की 25 लाख रुपये की दवा

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जमशेदपुर में नशीली दवाओं का कारोबार, पुलिस ने जब्त की 25 लाख रुपये की दवा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पुलिस ने नशे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए 25 लाख रुपये से अधिक की नशीले दवाएं जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने उलीडीह थाना में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उलीडीह थाना अंतर्गत एक दवा दुकान के आड़ में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित नशीली दवा का कारोबार चल रहा है। इस पर SSP ने एक टीम गठित की। पुलिस की टीम छापामारी कर दुकान के संचालक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

    25 लाख की नशीली दवाइयां
    SSP ने बताया कि डिमना रोड स्थित मां वैभव लक्ष्मी मेडिकल स्टोर से नशे का अवैध कारोबार चल रहा था। दवाइयों को छिपाने के लिए दवा दुकानदार ने एक ऑटो पार्ट्स की दुकान के पीछे और अपने घर में गोदाम बना रखा था। छापेमारी के दौरान इन गोदामों से 25,10,049 रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त की गईं।

    10-15 रुपये वाली दवाइयां 80-100 रुपये में बेची
    SSP कौशल ने बताया कि प्रतिबंधित दवाइयों की कीमत बाजार में 10-15 रुपये होती है, लेकिन इन्हें 30-40 कभी-कभी नहीं होने की बात कह कर 80-100 रुपये तक में बेचा जाता था। इन दवाइयों का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता था और दुकानदार ग्राहकों को जोमैटो की तरह होम डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान करता था। उमेश गुप्ता पूर्व में भी नशीले दवाओं की बिक्री के मामले में जेल जा चुका है।

    कोलकाता से मंगाई जाती थीं दवाइयां
    पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि दवाइयां कोलकाता से मंगाई जाती थी। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस राजकुमार गुप्ता के नाम पर था, लेकिन इसका संचालन उमेश कुमार गुप्ता कर रहा था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि दुकान में क्षमता से अधिक मात्रा में दवाइयों का स्टाक किया गया था।

    अवैध कारोबार बढ़ा रहा है चोरी और अपराध
    SSP ने बताया कि अपराध को बढावा देने में इस नशीले दवाओं का अवैध कारोबार का अहम योगदान है। यह कारोबार क्षेत्र में चोरी और अन्य अपराधों को बढ़ावा दे रहा था। दवा दुकानदार इन प्रतिबंधित दवाइयों को स्थानीय नशेड़ियों तक आसानी से पहुंचा रहा था। जांच में यह भी पाया गया कि ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही थी।

    लाइसेंस रद करने की अनुशंसा
    SSP ने बताया कि जब्त की गई दवाइयों को सील कर दिया गया है और मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद करने की अनुशंसा की गई है। अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। छापेमारी टीम में मुख्य रूप से सिटी SP कुमार शिवाशीष, ग्रामीण SP ऋषभ गर्ग, SP प्रशिक्षु ऋषभ त्रिवेदी, पटमदा DSP बचनदेव कुजूर, DSP प्रशिक्षु सन्नी वर्धन, मजिस्ट्रेट सुदीप्त राज, ड्रग निरीक्षक सोना बाड़ा, MGM थानेदार रामबाबू मंडल, उलीडीह थानेदार अमित कुमार आदि शामिल थे।

    News Desk

    Related Posts

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील…..

    August 7, 2026

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 67.20 लाख माताओं और बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये…

    August 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.