Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़।

    रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाईक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल हो गया जिसका उपचार जारी है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

    उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कांटाझरिया निवासी महिला यशोदा अगरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 21 दिसंबर को उसका पति ललित कुमार अगरिया शाम को अपने साथ दिलबोध धनवार के साथ मोटर सायकल से किसी काम के सिलसिले में घरघोड़ा गया हुआ था। इसी बीच रात करीब 10 बजे उसे मोबाईल फोन से सूचना मिली कि उसके पति ललित कुमार अगरिया एवं उसके साथी दिलबोध धनवार का ढोरम चैक के पास मेन रोड में ट्रक क्र. सीजी-04 पीडी 9508 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दोनों घायलों को उपचार हेतु घरघोड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची तो देखा कि ललित अगरिया एवं दिलबोध धनवार दोनों को चोट लगा था। दोनों का ईलाज चल रहा था। इसी बीच आज सुबह तकरीबन साढ़े 7 बजे ललित अगरिया की मौत हो गई। बहरहाल सड़क हादसे में महिला के पति की मौत हो जाने के बाद पीड़िता की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 106, 125 (ए) 281 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    उपचार के दौरान महिला की मौत
    छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा लिया। महिला को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कालेज लाया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बरमकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहेलीडीह निवासी श्वेता निषाद 22 साल ने रविवार सुबह 9 बजे खुद के उपर डीजल डालकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि श्वेता ने करीब ढाई साल पहले सोनु निषाद जो कि गाडी चलाने का काम करता है उससे प्रेम विवाह किया था और उनका डेढ साल का एक बेटा भी है। बीती रात श्वेता का किसी बात को अपने पति सोनु से विवाद हुआ था।
    आज सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया जिसके बाद महिला ने घर में रखे डीजल को अपने उपर छिड़ककर खुद को आगे के हवाले कर लिया। पत्नी के बचाने के दौरान पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। अचानक घटी इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा तत्काल आग से झुलसी हुई महिला को बरमकेला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। महिला की स्थिति में सुधार नही होनें पर उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज लाया गया जहां उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गई।  बहरहाल आग की झुलसी महिला की मौत हो जाने के बाद बरमकेला पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले को जांच में लेते हुए परिजनों से पूछताछ कर रही है।

    News Desk

    Related Posts

    पशुपालन और डेयरी उद्योग से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे: मंत्री रामविचार नेताम….

    October 7, 2025

    धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य : किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन…..

    October 7, 2025

    बरबट्टी और खीरा की खेती से आत्मनिर्भर बने बाह्मनपाली के किसान राज कुमार साहू….

    October 7, 2025

    बाघिन ‘बिजली’ का होगा जामनगर में इलाज: वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर की गई विशेष पहल….

    October 7, 2025

    नन्हे कदमों की बड़ी सफलता: निहारिका और निहाल की सुपोषित यात्रा, नारायणपुर जिले में पोषण अभियान के प्रयास से जुड़वा बच्चों ने कुपोषण पर पाई जीत….

    October 7, 2025

    जल जीवन मिशन में कार्य पूर्णता में रायपुर दूसरे स्थान पर, जिले के 247 गांवों में योजना पूर्ण, पंचायतें कर रहीं जल आपूर्ति व्यवस्था का संचालन-संधारण….

    October 7, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पशुपालन और डेयरी उद्योग से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे: मंत्री रामविचार नेताम….

    October 7, 2025

    धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य : किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन…..

    October 7, 2025

    बरबट्टी और खीरा की खेती से आत्मनिर्भर बने बाह्मनपाली के किसान राज कुमार साहू….

    October 7, 2025

    बाघिन ‘बिजली’ का होगा जामनगर में इलाज: वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर की गई विशेष पहल….

    October 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.