Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सरकारी स्कूल की टीचर शिक्षिका शारदा साहू ने मैथ्स को बना दिया बच्चों के लिए खेल, कबाड़ से जुगाड़
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूल की टीचर शिक्षिका शारदा साहू ने मैथ्स को बना दिया बच्चों के लिए खेल, कबाड़ से जुगाड़

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरकारी स्कूल की टीचर शिक्षिका शारदा साहू ने मैथ्स को बना दिया बच्चों के लिए खेल, कबाड़ से जुगाड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    धमतरी
    शासकीय प्राथमिक शाला सोरिदभाट में पदस्थ शिक्षिका शारदा साहू गणित विषय में नवाचारी प्रयोग से स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने प्राथमिक स्कूल के बच्चों को अंक और संख्या का ज्ञान कराने खेलो चलो नंबरों का खेल का मॉडल, ज्यामितीय आकृतियां, गुणा-भाग मशीन सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गणित सीखा रही हैं। हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इसे मानने का मुख्य उद्देश्य मानवता के विकास के लिए गणित के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस साल 2024 में गणित : नवाचार और प्रगति का पुल के थीम पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जा रहा है। गतिविधि आधारित शिक्षा से बच्चे उत्साहित होकर पढ़ाई करते हैं। इसमें टीएलएम निर्माण, विषय वस्तु को लिखवाना और अभ्यास कार्य, रचनात्मक लेखन के कार्य आदि गतिविधियां करवाती हैं।

    कबाड़ से जुगाड़
    कबाड़ से जुगाड़ के तहत बच्चों को सिखाने के लिए शिक्षिका शारदा साहू विभिन्न कबाड़ के सामनों से खिलौने का निर्माण करा रही हैं। साथ ही टीएलएम के माध्यम से विभिन्न गणितीय माडल बनाकर स्कूली बच्चों को अंक ज्ञान, संख्या ज्ञान, जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग, ज्यामितीय आकृतियों आदि के द्वारा गणित सीखा रही हैं।

    समूह निर्माण करके दे रही शिक्षा
    जो बच्चे नहीं सीख पाते हैं उनको उन बच्चों के साथ समूह बनाकर कर सिखाते हैं जो बच्चे जल्दी सीख जाते हैं। इससे बच्चों को सिखाने में मदद मिल रही है।

    खेल-खेल में गणित
    स्कूल के खेल मैदान में बच्चों को ले जाकर गणित सिखाने का प्रयास कर रही हैं। खेल के मैदान में वृत्त, त्रिभुज, चतुर्भुज आदि ज्यामितीय आकृतियों के आकार में बच्चों को खड़े कर गणित सीखा रही हैं।
     
    बच्चों को स्वयं करके सीखने का दे रही मौका
    स्कूली बच्चों को बहुत से उनके स्तर के आधार पर छोटे कार्य देकर स्वयं से करके सीखने का मौका दे रही हैं, जिससे बच्चों को सीखने में मदद मिल रही।

    विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है
    नवाचारी शिक्षिका शारदा साहू को विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है। जिसमें शून्य निवेश नवाचार पुरस्कार से दो बार 2022 और 2023 में, विनोबा एप में शिक्षा में नवाचार के लिए 2024 में पुरस्कार और अनुकरणीय अध्यापन तथा उत्कृष्ट कार्य के शिक्षा दूत पुरस्कार 2024 दिया गया है।

    पढ़ाती व सिखाती भी हैं
    शिक्षिका शारदा साहू ने बताया कि प्राथमिक स्कूल के कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं के बच्चों को गणित सिखाती और पढ़ाती हैं। बच्चों में गणित के प्रति रूचि बढ़ाने विभिन्न नवाचारी प्रयोगों के माध्यम से सिखाने का प्रयास कर रही हैं। गतिविधि आधारित शिक्षा के माध्यम से गणित सिखाने में मदद मिल रही है। कबाड़ से जुगाड़ के माध्यम से विभिन्न टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) निर्माण कर स्कूली बच्चों को गणित सीखा रही हैं, जो बच्चे सीख नहीं पा रहे उन्हें अतिरिक्त कक्षा लेकर पढ़ाती और सिखाती हैं।

    News Desk

    Related Posts

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील…..

    August 7, 2026

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 67.20 लाख माताओं और बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये…

    August 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.