Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»मनोरंजन»गिरीश के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही टिप्स इंडस्ट्रीज
    मनोरंजन

    गिरीश के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही टिप्स इंडस्ट्रीज

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गिरीश के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही टिप्स इंडस्ट्रीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । फिल्म प्रोड्यूसर कुमार एस तौरानी के बेटे और रमेश एस तौरानी के भतीजे गिरीश कुमार ने बॉलीवुड में असफल होने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के बिजनेस में कदम रखा। वह अब अपने पिता और चाचा के नेतृत्व में भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनियों में से एक, टिप्स इंडस्ट्रीज, के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में काम कर रहे हैं।
     टिप्स इंडस्ट्रीज, जो म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन में एक प्रमुख नाम है, गिरीश के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2024 तक इस कंपनी का अनुमानित मार्केट कैप 10,517 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। यह गिरीश की मेहनत और उनके परिवार के समर्पण का नतीजा है। गिरीश ने टिप्स इंडस्ट्रीज में डिजिटल मीडिया, म्यूजिक प्रोडक्शन और नए प्रोजेक्ट्स को संभालते हुए कंपनी को आधुनिक दौर के हिसाब से विकसित किया है। उनके फैसले और बिजनेस रणनीतियों ने कंपनी को नई दिशा दी है।
     गिरीश का फिल्मी सफर हालांकि छोटा रहा, लेकिन रमैया वस्तावैया में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा में गिरीश ने श्रुति हासन के साथ स्क्रीन साझा की। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म लवशुदा एक रोमांटिक कॉमेडी थी, लेकिन यह फिल्म भी ज्यादा दर्शकों को खींचने में असफल रही। गिरीश ने भले ही फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया हो, लेकिन वह आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण बिजनेसमैन के रूप में उभर चुके हैं। टिप्स इंडस्ट्रीज में उनकी भूमिका ने न केवल कंपनी को मुनाफा दिया, बल्कि भारतीय मनोरंजन जगत में उनकी प्रतिष्ठा को भी बढ़ाया।
     गिरीश कुमार का यह सफर दिखाता है कि असफलता के बाद भी जीवन में नई राहें बनाई जा सकती हैं। फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद, वह अपनी मेहनत और परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक सफल उद्यमी बन चुके हैं। बता दें कि 2013 की फिल्म रमैया वस्तावैया से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले गिरीश कुमार को कौन भूल सकता है? गिरीश ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि, इसके बाद उनकी अगली फिल्म लवशुदा के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के चलते उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया।

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका से रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने की सौहार्दपूर्ण भेंट…..

    April 3, 2026

    फुटबॉल में छत्तीसगढ़ को रजत पदक : फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से मिली हार….

    April 3, 2026

    रात में मछुआरे का काम करने वाले अब्दुल फताह की छलांग ने लक्षद्वीप एथलेटिक्स के लिए एक नया अध्याय लिखा….

    April 3, 2026

    जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें-राज्यपाल रमेन डेका….

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.