Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश» केंद्र राज्यों में 6 महीने की टीबी दवाओं का स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा – जगत प्रकाश नड्डा 
    देश

     केंद्र राज्यों में 6 महीने की टीबी दवाओं का स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा – जगत प्रकाश नड्डा 

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     केंद्र राज्यों में 6 महीने की टीबी दवाओं का स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा – जगत प्रकाश नड्डा 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली ।  2025 तक टीबी उन्मूलन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। नड्डा ने मुख्यमंत्रियों और राज्य स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बात करते हुए बताया कि राज्यों के पास पहले से ही टीबी दवाओं का लगभग दो महीने का अग्रिम स्टॉक है। उन्होंने रेखांकित किया कि केंद्र राज्यों में कम से कम 6 महीने की टीबी दवाओं का अग्रिम स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा है। नड्डा ने मुख्यमंत्रियों से अभियान की प्रगति की निगरानी करने, अन्य मंत्रालयों और विभागों को शामिल करने और विधानसभा और परिषदों के सदस्यों के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं के समर्थन को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया, ताकि सभी समुदाय को जागरूक किया जा सके। 
    केंद्र सरकार ने टीबी को खत्म करने के लिए यह अभियान शुरू किया है। टीबी मुक्त भारत अभियान में 100 दिनों का सघन अभियान, जो कुछ हुआ है उसके बारे में बैठक में चर्चा की गई। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को टीवी मुक्त भारत अभियान बनाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी।
    बीते दिनों में जेपी नड्डा ने हरियाणा के पंचकूला में टीबी के मामलों और इसके कारण होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्घाटन किया था। 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान 28 राज्यों और शासित प्रदेशों के 347 जिलों में चलाया जा रहा है, जहां इस बीमारी का प्रकोप अधिक है। अभियान का उद्देश्य पहचान को बढ़ाना, निदान में देरी को कम करना और उपचार के परिणामों को बेहतर बनाना है। जेपी नड्डा ने कहा कि हम इस कार्यक्रम के तहत पहचान, परीक्षण, उपचार और सहायक रणनीतियों को तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। बैठक में यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात, त्रिपुरा, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद रहे।

    News Desk

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि….

    July 11, 2026

    Uttarakhand News: धामी कैबिनेट की अहम बैठक: विकास को मिली रफ्तार, शिक्षा-पर्यटन समेत कई बड़े प्रस्ताव मंजूर…..

    July 11, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत…..

    July 11, 2026

    भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ…

    July 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.