Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»शहर में फिर सामने आई दिल हिला देने वाली घटना
    मध्यप्रदेश

    शहर में फिर सामने आई दिल हिला देने वाली घटना

    By October 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शहर में फिर सामने आई दिल हिला देने वाली घटना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। शहर में मासूमो के साथ लगातार हो रही शर्मनाक घटनाओ के बीच ही इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। पुराने शहर के ऐशबाग थाना इलाके में अज्ञात व्यक्ति नवजात बच्ची को बोरी में रखकर छोड़ गया। उसके रोने की आवाजे सनुकर आसपास के लोगो को इसकी जानकारी लगी और डायल-100 पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहॉ उसकी हालत बेहतर है। पुलिस मासूम को लावारिस रखकर जाने वालो की तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऐशबाग थाना इलाके में स्थित अंडर ब्रिज के पास बाग उमराव दूल्हा में बुधवार अल सुबह एक गली में नवजात बच्ची को बोरी में रखकर अज्ञात व्यक्ति लावारिस हालत में छोड़कर चला गया था। सुबह का समय होने के चलते लोगो की आवज जावक कम थी, और उन्होने उस बोरी पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही बोरी के भीतर से बच्ची के रोने की आवाज़ सुन कर मोहल्ले वाले हैरान रह गये और फौरन ही रहवासियो ने बोरी खोल कर देखा तो उसमें नवजात बच्ची नजर आई। मोहल्ले वालो ने सुबह करीब 6 बजे नवजात बच्ची के लावारिस मिलने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को दी। कंट्रोल रुम से खबर मिलते ही ऐशबाग क्षेत्र में तैनात डायल-100 टीम में शामिल आरक्षक नरेंद्र परिहार एवं पायलेट नवीन श्रीवास्तव घटना स्थल पर पहुँचे और नवजात बच्ची को संरक्षण में लेते हुए तत्काल ही उसे एफआरवी व्ही वाहन से इलाज के लिये इन्दिरा गांधी शासकीय अस्पताल लेकर पहुँचे। वहॉ से प्राथमिक उपचार के बाद टीम द्वारा नवजात बच्ची को सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया की फ़िलहाल बच्ची की हालत ठीक है, और डॉक्टरो की निगरानी में उसका उपचार जारी है। पुलिस को फिलहाल मासूम के माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस मासूम को लावारिस हालत में छोड़ने वालो की तलाश कर रही है। पुलिस टीम आसपास के अस्पतालो में मासूमो को जन्म देने वाली प्रसूताओ की जानकारी जुटा रही है।

    Related Posts

    युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी…

    April 25, 2026

    सेवा, समरसता और मानवता ही विकास का सच्चा मार्ग- मंत्री राजेश अग्रवाल….

    April 25, 2026

    सुशासन की नई मिसाल : नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन…..

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन: जरूरतमंद तक पहुँची राहत….

    April 25, 2026

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार स्तंभ हमारा पशुधन-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल….

    April 25, 2026

    खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी…

    April 25, 2026

    सेवा, समरसता और मानवता ही विकास का सच्चा मार्ग- मंत्री राजेश अग्रवाल….

    April 25, 2026

    सुशासन की नई मिसाल : नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन…..

    April 25, 2026

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार स्तंभ हमारा पशुधन-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल….

    April 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.