Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»धमाकों से दहला लेबनान, इजरायल के कहर के बीच लाखों लोग देश छोड़कर भागने को मजबूर…
    विदेश

    धमाकों से दहला लेबनान, इजरायल के कहर के बीच लाखों लोग देश छोड़कर भागने को मजबूर…

    By October 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धमाकों से दहला लेबनान, इजरायल के कहर के बीच लाखों लोग देश छोड़कर भागने को मजबूर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिजबुल्लाह को खत्म करने की कसम खाने के बाद लेबनान में इजरायल का कहर थम नहीं रहा है।

    इजरायली सेना के लेबनान में एक के बाद एक हमले से देश में दहशत का माहौल है। शनिवार को इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी छोर पर एक दर्जन से ज्यादा हवाई हमले किए हैं और पहली बार उत्तरी लेबनान में एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर भी पर हमला किया है।

    हमास के बयान के मुताबिक इस हमले में इजरायली सेना ने हमास के एक शीर्ष अधिकारी को परिवार समेत पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया।

    हमास ने एक बयान में कहा है कि त्रिपोली के पास बेदावी शिविर पर हुए हमले में हमास के सैन्य विंग के एक अधिकारी और उनकी पत्नी और दो बेटियों की मौत हो गई।

    हमास ने बताया कि लेबनान की पूर्वी बेका घाटी में इजरायली हमले में उनका का एक और सदस्य मारा गया। वहीं इजरायल की सेना ने कहा कि उसने लेबनान में हमास के सैन्य विंग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया है।

    लेबनान में हिजबुल्लाह के शीर्ष अधिकारियों का खात्मा करने के साथ-साथ इजरायल-हमास जंग शुरू होने के लगभग एक साल से इजराइल ने लेबनान में हमास के कई अधिकारियों पर भी निशाना साधा है।

    कई लोगों को पैदल सीमा पार करते देखा गया

    हिजबुल्लाह के साथ जंग की तीव्रता बढ़ाने के बाद इजराइली हमलों में दो सप्ताह से भी कम समय में कम से कम 1,400 लेबनानी मारे गए हैं।

    इनमें आम लोग, पैरामेडिक्स और हिजबुल्लाह के लड़ाके शामिल हैं। इस बीच लगभग 12 लाख लोग घरों से बेघर हो गए हैं।

    लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी नेशनल न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक रात भर और शनिवार को एक दर्जन से अधिक इज़रायली हवाई हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए।

    लेबनान सरकार के मुताबिक दो सप्ताह से भी कम समय में इज़रायली हमलों से बचकर लगभग 3,75,000 लोग शरण लेने के लिए लेबनान से सीरिया में गए हैं। कई लोगों को पैदल सीमा पार करते भी देखा गया।

    इजरायल का जमीनी ऑपरेशन

    7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद इजरायल ने गाजा में जंगी मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद से ही हिजबुल्लाह और इजरायली सेना के बीच रोजाना गोलीबारी हो रही है। इससे सीमा के दोनों तरफ हजारों लोग अपने घरों से भागने को मजबूर हुए हैं।

    पिछले हफ्ते इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में जमीनी ऑपरेशन भी शुरू किया है। वहीं बेरूत के पास अपने हवाई हमलों को तेज कर दिया है।

    इजरायल के मुताबिक ज़मीनी झड़पों में नौ इज़रायली सैनिक भी मारे गए हैं। इज़रायल का कहना है कि इस झड़प में 250 हिज़्बुल्लाह लड़ाके मारे गए हैं।

    The post धमाकों से दहला लेबनान, इजरायल के कहर के बीच लाखों लोग देश छोड़कर भागने को मजबूर… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था, बहनों के लिए भेंट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक समय….

    August 26, 2026

    बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं बिलासपुर की महिलाएं, पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय….

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की….

    August 26, 2026

    NEET में एकलव्य विद्यालय भैरमगढ़ के तीन विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, ज्ञानेश्वर, कशिश नेताम और पूर्वी वाचम की सफलता से विद्यालय और जिले में खुशी की लहर….

    August 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.