Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, 25% से अधिक जवानों की नौकरी हो सकती है पक्की…
    देश

    अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, 25% से अधिक जवानों की नौकरी हो सकती है पक्की…

    By October 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, 25% से अधिक जवानों की नौकरी हो सकती है पक्की…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्र सरकार अग्निवीर योजना को बेहतर बनाने के उपायों पर विचार कर रही है।

    इस सिलसिले में रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से पूछा है कि क्या वह 25 फीसदी से ज्यादा अग्निवीरों को स्थाई कर पाने में सक्षम हैं? तीनों सेनाओं के प्रमुख जल्द इस बारे में सरकार को अपनी राय सौंप सकते हैं।

    सूत्रों का कहना है कि कोरोना काल में सेनाओं में भर्ती नहीं होने के कारण तीनों सेनाओं में जवानों के पद रिक्त हैं इसलिए आने वाले दिनों में 25 फीसदी से ज्यादा अग्निवीरों को स्थायी किए जाने के मौके मिल सकते हैं।

    हालांकि तीनों सेनाओं के भीतर इस मामले पर अभी गहन परामर्श की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन यदि रिक्तियों के आधार पर अग्निवीरों का स्थायीकरण होता है तो ज्यादा अग्निवीरों का स्थाई होना तय माना जा रहा है।

    वायुसेना प्रमुख एपी सिंह से इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि सरकार ने तीनों सेनाओं से इस बारे में पूछा है। इस पर परामर्श चल रहा है तथा हम अपनी राय सरकार को जल्द सौंपेंगे।

    केंद्र सरकार ने 2022 में अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी जिसके तहत तीनों सेनाओं में चार साल के लिए अग्निवीरों की भर्ती की योजना आरंभ की गई थी।

    योजना के तहत चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर अधिकतम 25 फीसदी तक अग्निवीरों को स्थाई किया जाएगा। इसके लिए उन्हें अलग से एक टेस्ट पास करना होगा।

    तब से तीनों सेनाओं में अग्निवीरों की लगातार भर्ती हो रही है। अब तक 50 हजार से ज्यादा अग्निवीर तीनों सेनाओं में भर्ती हो चुके हैं।

    योजना को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को निशाना बना रहा है। इसलिए सरकार पर भी इस योजना में सुधार का दबाव है। इस बीच सेना ने इस मुद्दे पर तीनों सेनाओं के साथ परामर्श भी शुरू किया है।

    चूंकि अग्निवीरों का पहला बैच 2026 में कार्यमुक्त होगा, इसलिए सरकार के पास अग्निवीरों के स्थाईकरण की नीति में बदलाव के लिए पर्याप्त समय है।

    The post अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, 25% से अधिक जवानों की नौकरी हो सकती है पक्की… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.