Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पूर्व पति ने विवाहिता पत्नि का तलाक कराया, फिर लिवइन में रख 3 साल तक किया दुष्कर्म
    मध्यप्रदेश

    पूर्व पति ने विवाहिता पत्नि का तलाक कराया, फिर लिवइन में रख 3 साल तक किया दुष्कर्म

    By October 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पूर्व पति ने विवाहिता पत्नि का तलाक कराया, फिर लिवइन में रख 3 साल तक किया दुष्कर्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पूर्व पति के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला कायम किया है। आरोप है की आरोपी पहले पति ने उसे तलाक दे दिया था, जिसके बाद उसने अन्य व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी। बाद में पहले पति ने उसे दोबारा शादी करने का झांसा देकर दूसरे पति से तलाक करवा दिया। इसके बाद उसे अपने साथ रखते हुए जल्द शादी करने का वादा कर 3 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा।
    थाना पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते समय उसकी शादी नफीस नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी थे। लेकिन पारिवारिक अनबन के चलते करीब पांच साल पहले उसका पति से तलाक हो गया था। थोड़े समय बाद उसकी दूसरी शादी पुराने शहर के काजी कैम्प में रहने वाले अन्य युवक से हो गई और वह अने बच्चो को लेकर दूसरे पति के साथ रहने लगी। पहला पति तलाक के बाद बच्चों से मिलने के लिये अक्सर उसके घर आता रहता था, जिसके चलते उसका पहले पति से संपर्क बना रहा। पहले पति के अक्सर आने-जाने के चलते उनकी बातचीत भी होती रहती थी। इसी बीच पहले पति ने अपनी पुरानी गलतियों पर माफी मांगते हुए उससे कहा कि वह अपने दूसरे पति को छोड़ दे तो वह उससे दोबारा शादी कर लेगा और उसका और बच्चों के साथ अच्छे से रहते हुए उनका ध्यान रखेगा। महिला पहले पति की बातों में आ गई और अपने दूसरे पति से संबध खत्म कर लिये। इसके बाद वह वापस ऐशबाग इलाके में अपने पहले पति और बच्चों के साथ रहने लगी। पहले पति ने जल्द ही समाज के सामने रीति-रिवाज से उसके साथ शादी करने का वादा कर साल 2021 में उसे अपने साथ ही रख लिया था। इस बीच वह तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महला जब भी उससे शादी करने की बात कहती वह कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टाल देता था। काफी दबाव बनाने पर भी जब पहले पति ने उससे शादी नहीं की तब महिला समझ गई की वह उससे शादी नहीं करेगा। इसके बाद वह परेशान महिला थाने जा पहुंची, जहॉ शिकायत मिलने पर पुलिस ने तलाकशुदा पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर लिया है।

    Related Posts

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026

    महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, श्रीमती प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल….

    April 20, 2026

    4.19 लाख से अधिक जांच, 4272 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार – मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं…..

    April 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.