Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»आज हसन नसरल्लाह का अंतिम संस्कार, खामेनेई भी बंकर से आएंगे बाहर; क्या करेगा इजरायल…
    विदेश

    आज हसन नसरल्लाह का अंतिम संस्कार, खामेनेई भी बंकर से आएंगे बाहर; क्या करेगा इजरायल…

    By October 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज हसन नसरल्लाह का अंतिम संस्कार, खामेनेई भी बंकर से आएंगे बाहर; क्या करेगा इजरायल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आज हिजबुल्लाह चीफ सैयद हसन नसरल्लाह का अंतिम संस्कार किया जाना है।

    इजरायली हमले के डर हिजबुल्लाह ने कार्यक्रम को गोपनीय रखा है। इजरायली मीडिया की रिपोर्ट है कि पहले नसरल्लाह की अंतिम विदाई को भव्य रूप देने पर विचार कर रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं किया जाएगा।

    यह भी खबर है कि इजरायल के डर से बंकर में छिपे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई भी शुक्रवार को देशवासियों को संबोधन कर सकते हैं।

    ऐसे में इजरायल क्या करेगा, इसे लेकर भी तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इजरायल पर इसलिए भी दुनियाभर की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि ईरान के मिसाइल अटैक के तीन दिन बाद भी इजरायल ने काउंटर अटैक से परहेज किया है।

    हिजबुल्लाह अपने प्रमुख हसन नसरल्लाह की बेरूत कमान मुख्यालय में अंडरग्राउंड बंकर में हत्या के बाद सदमे में है।

    ऐसी रिपोर्ट है कि हिजबुल्लाह इस बात से स्तब्ध है कि इजरायल ने समूह में इतनी सफलतापूर्वक घुसपैठ कैसे कर दी। इन दिनों दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह लड़ाके इजरायली सेना आईडीएफ से आमने-सामने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

    लेबनान में जमीनी लड़ाई में इजरायल कैप्टन समेत अपने 8 जवानों को खो चुका है।

    इजरायली समाचार मीडिया आउटलेट कान ने कहा कि नसरल्लाह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा, लेकिन इस कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया है।

    बीते 27 सितंबर को नसरल्लाह की हत्या ने लंबे समय से चल रहे संघर्ष को बढ़ा दिया है और एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध की आशंकाओं को गहरा कर दिया है।

    कहां दफन होगा नसरल्लाह का शरीर

    पिछले सप्ताह मारे गए कई कमांडरों को सोमवार को गुप्त तरीके से दफना दिया गया।

    अबू धाबी स्थित द नेशनल में प्रकाशित एक लेख के अनुसार,  इस बात पर भी अटकलें हैं कि नसरल्लाह को लेबनान या इराक में दफनाया जा सकता है।

    इराकी अधिकारियों का मानना है कि नसरल्लाह को बगदाद के दक्षिण में कर्बला स्थित इमाम हुसैन की दरगाह में दफनाया जा सकता है। नसरल्लाह शिया समुदाय में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे।

    बंकर में छिपे खामेनेई भी आएगे बाहर

    ईरानी सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार के दिन जब नसरल्लाह का अंतिम संस्कार किया जाएगा, सुप्रीम लीडर खामेनेई बंकर से बाहर आकर जनता को संबोधित कर सकते हैं। उनकी घोषणा इजरायल को लेकर हो सकती है। खामेनेई 27 सितंबर को नसरल्लाह के मारे जाने के बाद से अंडरग्राउंड हैं। ईरान के खुफिया विभाग ने खामेनेई की नसरल्लाह जैसा अंजाम होने की आशंका जताई थी। खामनेई क्या बोल सकते हैं, इसके बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

    क्या होगा इजरायल का फ्राइडे प्लान

    इजरायल शुक्रवार को क्या करने वाला है? यह स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। ईरान ने तीन दिन पहले इजरायल पर 200 मिसाइल दागकर खुली चुनौती दी थी।

    ईरान ने इस कदम को हमास चीफ इस्माइल हानियेह और हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह के कत्ल का इंतकाम बताया था। इजरायल अपने ऊपर हमले को आत्मसम्मान पर चोट मान रहा है।

    लेबनान में भी अपने सैनिकों के हिजबुल्लाह के हाथों मारे जाने के बाद से इजरायल बौखलाया हुआ है। इजरायल कह चुका है कि उसने ईरान पर हमले को लेकर योजना तैयार कर ली है।

    इजरायली सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हम कब और कहां हमला करेंगे, यह तय कर चुके हैं।

    सही समय का इंतजार है। सवाल यह है कि क्या इजरायल नसरल्लाह के अंतिम संस्कार वाले दिन का इंतजार कर रहा है? अमेरिका भी इजरायल के अगले कदम को लेकर चौकन्ना है।

    राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से संयम बरतने और ऐसा कोई भी कदम न उठाने की सलाह दी है, जिससे मध्य पूर्व में महायुद्ध की आशंका को और बल मिले।

    अमेरिका लगातार इजरायल से शांत रहने की अपील करता रहा है। 

    The post आज हसन नसरल्लाह का अंतिम संस्कार, खामेनेई भी बंकर से आएंगे बाहर; क्या करेगा इजरायल… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.