Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़» ग्रामीणों संग जमीन पर बैठकर थाना प्रभारी ने ली जनचौपाल
    छत्तीसगढ़

     ग्रामीणों संग जमीन पर बैठकर थाना प्रभारी ने ली जनचौपाल

    By October 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     ग्रामीणों संग जमीन पर बैठकर थाना प्रभारी ने ली जनचौपाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा , कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा चलाये जा रहे “सजग कोरबा अभियान” का असर पूरे जिले में देखने को मिल रहा है। वही थाना कटघोरा प्रभारी धर्मनारायण तिवारी द्वारा लगातार सजग कोरबा अभियान को गाँव-गाँव तक पहुंच कर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में कटघोरा थानेदार द्वारा ग्राम पंचायत लोतलोता में सजग कोरबा अभियान के तहत चौपाल आयोजित की गई। जहां थानेदार ने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों को जागरूक किया। थानेदार के जमीन पर बैठते ही ग्रामीण अचंभित हो गए। दरअसल अभी तक ग्रामीणों ने किसी अधिकारी को ग्रामीणों के बराबर बैठकर चौपाल आयोजित करते नही देखा था, इस कार्यक्रम में पुलिस का जनता के प्रति मित्रवत व्यवहार नजर आया। जहां ग्रामीणों ने खुलकर थानेदार को ग्राम की समस्याओं से अवगत कराया, वही थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया।
            थाना कटघोरा अंतर्गत ग्राम लोतलोता में कटघोरा पुलिस के द्वारा “सजग कोरबा अभियान” चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में थाना कटघोरा प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपने कर्मचारी सहित देर शाम ग्राम लोतलोता पहुचे, जहां गाँव के बने मंच के पास चौपाल आयोजित की गई। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व पुरूष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में थानेदार धर्मनारायण तिवारी का स्वागत ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ से किया गया। ततपश्चात कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने लोतलोता के ग्रामीणों को सजग कोरबा के तहत जागरूक किया। इन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध मादक द्रव्य पदार्थ का कारोबार फल-फूल रहा है, जिस कारण ग्राम की युवा पीढ़ी व पुरुष वर्ग मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर अपना विनाश कर रहे हैं, मादक द्रव्य पदार्थ के कारण अक्सर उनके घरों में कलह का माहौल बना रहता है आय का स्रोत बंद हो जाता है, इसलिए गाँव को मादक द्रव्य पदार्थ मुक्त करना चाहिए ताकि गाँव का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने ग्रामीणों को बताया कि अगर ग्राम मे कोई मादक द्रव्य पदार्थ पीने या बेचने का काम करे तो इसकी सूचना पुलिस को दे, पुलिस ऐसे लोगो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी।
            इन्होंने लोतलोता ग्रामीणों को बताया कि मौजूदा हालातों में साइबर क्राइम जैसी घटनाएं देखने को मिलती है अक्सर लोग कानून की जानकारी के अभाव में इनका शिकार हो जाते हैं। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को महिलाओं व बच्चों से सम्बंधित मामलों के विषय पर जानकारी दी गई। इन्होने बताया कि आज की युवा पीढ़ी पढ़ाई लिखाई से भटककर मोबाइल में इस कदर डूब चुकी है कि वे अपने जीवन का कीमती समय मोबाइल के फेसबुक व इंस्टाग्राम को देखने मे बर्बाद कर देते हैं जिससे कोई फायदा नही है और कई बार वे साइबर क्राइम का शिकार हो जाते हैं।
            श्री तिवारी ने आगे बताया कि सजग कोरबा अभियान पुलिस की बेहद खास मुहिम है इस मुहिम के जरिये ग्रामीणों को अपराध से सम्बंधित तथा कानून की जानकारी लोगो तक पहुचाई जा रही है। इस पहल से काफी हद तक ग्रामीण जागरूक हो रहे हैं और अपराध जैसी घटनाओं में कमी आई है। ग्राम लोतलोता में आयोजित सजग कोरबा अभियान के दौरान थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए पुलिस की संज्ञा माँ से की है, इन्होंने कहा कि जब बच्चो को कोई परेशानी होती है या उन्हें कोई परेशान करता है तो वे अपनी समस्या माँ को बताते हैं जहां माँ उनकी रक्षा करती है, ठीक उसी प्रकार बड़े हो जाने पर अगर कोई समस्या होती है या जब हम अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं तो हम पुलिस के पास जाते हैं जहाँ पुलिस सुरक्षा प्रदान करती है। थानेदार धर्मनारायण तिवारी की बातों से ग्रामीण बेहद वसीभूत हुए तथा सजग कोरबा अभियान के तहत दी गई जानकारी का पालन करने का संकल्प लिए।
            इस दौरान ग्राम पंचायत लोतलोता की सरपंच ज्ञानेश्वरी कंवर, जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं, बच्चे व पुरुष उपस्थित रहे।

    Related Posts

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….

    August 11, 2026

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….

    August 11, 2026

    विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..

    August 11, 2026

    औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..

    August 11, 2026

    बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात, मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात

    August 11, 2026

    घर-घर आन-बान और शान से फहराएं तिरंगा- मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन….

    August 11, 2026

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….

    August 11, 2026

    विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..

    August 11, 2026

    औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..

    August 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.