Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिस स्कूल से की थी पढ़ाई, अब उस स्कूल के बच्चों को मिलेगी स्मॉर्ट क्लास की सुविधा
    छत्तीसगढ़

    उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिस स्कूल से की थी पढ़ाई, अब उस स्कूल के बच्चों को मिलेगी स्मॉर्ट क्लास की सुविधा

    By October 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिस स्कूल से की थी पढ़ाई, अब उस स्कूल के बच्चों को मिलेगी स्मॉर्ट क्लास की सुविधा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर ।   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज स्वामी करपात्री स्कूल में सिक्यूलेशन टेक्निक (स्मॉर्ट क्लास) का शुभारंभ किया, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन क्लास बनी स्मॉर्ट क्लास उपमुख्यमंत्री शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के 70 स्कूलों में स्मॉर्ट क्लास बनाने की योजना उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा- सरकारी स्कूलों के बच्चों भी मिले स्मॉर्ट क्लास की सुविधा, इसकी चिंता छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है कवर्धा-प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा जिस स्कूल में पढ़े, अब वहां के मिडिल, हाई और हायर सेकेंरी स्कूल के विद्यार्थी को सिक्यूलेशन टेक्निक का लाभ मिलेगा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल के तीन कक्षाओं में स्मॉर्ट क्लास सिक्यूलेशन टेक्निक का शुभारंभ किया। स्मार्ट क्लास के लोकार्पण के साथ अब वहां के मिडिल, हाई और हायर सेकेंरी स्कूल के विद्यार्थी को स्मॉर्ट क्लास अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलेगा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास के संबंध में जानकारी ली। स्मार्ट क्लास की सुविधाओं के जरिए छात्रों को विशेष रूप से विज्ञान जैसे कठिन विषयों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास के महत्व और इसके उपयोग पर भी छात्राओं से चर्चा की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को भी प्राइवेट स्कूलो की तरह स्मार्ट क्लास की सुविधा का लाभ मिले, इसके लिए प्रदेश की राज्य सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चिंता कर रही है।

    शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को भी प्राइवेट स्कूलो की तरह स्मार्ट क्लास की सुविधा का लाभ मिले, इसकी शुरुआत कबीरधाम जिले के स्वामी करपात्री जी स्कूल से करने का प्रयास किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के 70 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी। उन सभी स्कूलों का चयन कर लिया गया है। स्मॉर्ट क्लास की शुरुआत जिले के स्वामी करपात्री जी स्कूल से हो रही है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने उस अवसर पर अपने छात्र जीवन के पुरानी यादों को स्मरण किया। उन्होंने अपने शिक्षकों, सहपाठियों के नाम लेते हुए याद किया। उन्होंने कहा कि आज मैं जिस स्कूल में पढ़ाई पूरी की, आज उस स्कूल में आने पर सुखद अनुभूति हो रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने यहां मिडिल स्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल तक की पढ़ाई इस स्कूल से की है। वे साइंस के विद्यार्थी रहे, और कक्षा बाहरवी में विजय शर्मा शाला नायक भी बने।

     

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल, कहा – समाज का योगदान गौरवशाली और प्रेरणादायक….

    July 13, 2025

    धरती आबा अभियान से आदिवासी परिवारों को मिल रही योजनाओं की सौगात

    July 13, 2025

    मनेंद्रगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात, चैनपुर में बनेगा जवाहर नवोदय विद्यालय

    July 13, 2025

    24 घंटे तक मचाया आतंक, खेत उजाड़ने और युवक पर हमला करने के बाद जंगल लौटा हाथी

    July 13, 2025

    MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल…

    July 13, 2025

    मध्यप्रदेश में चल रहा है निवेशकों का यज्ञ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई दौरे पर रवाना…

    July 13, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल, कहा – समाज का योगदान गौरवशाली और प्रेरणादायक….

    July 13, 2025

    धरती आबा अभियान से आदिवासी परिवारों को मिल रही योजनाओं की सौगात

    July 13, 2025

    मनेंद्रगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात, चैनपुर में बनेगा जवाहर नवोदय विद्यालय

    July 13, 2025

    24 घंटे तक मचाया आतंक, खेत उजाड़ने और युवक पर हमला करने के बाद जंगल लौटा हाथी

    July 13, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.