Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मिशन 2028 को लेकर भाजपा का टारगेट
    मध्यप्रदेश

    मिशन 2028 को लेकर भाजपा का टारगेट

    By October 1, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मिशन 2028 को लेकर भाजपा का टारगेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । भाजपा के बारे में कहा जाता है कि वह लक्ष्य बनाकर काम करती है। इसी का परिणाम है कि भाजपा का कुनबा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। मप्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भाजपा का अभी से फोकस मिशन 2028 पर है। इस मिशन को फतह करने के लेकर भाजपा ने जो रणनीति बनाई है, उसके तहत पार्टी का टारगेट है कि मप्र में कम से कम हर तीसरा मतदाता भाजपा का सदस्य हो। इसको लेकर पार्टी ने सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में 2 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है।
    गौरतलब है कि इनदिनों भाजपा का सदस्ययता अभियान चल रहा है। आज से भाजपा के संगठन पर्व के अन्तर्गत सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू हुआ है। इसमें पार्टी ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने पहले चरण में प्रदेश में करीब 1 करोड़ 10 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। अब दूसरे चरण में फिर एक करोड़ सदस्य बनाने का दावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया है। सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस चरण में पार्टी ने उन बूथों और जिलों पर फोकस किया है जिसमें पहले चरण में सदस्यता संख्या कम रही है। इन 30 जिलों में पार्टी ने प्रभारियों को अधिक सदस्यता वाले जिलों में किए गए नवाचार को अपनाने का निर्देश दिए हैं, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता अनुसूचित जाति की बस्तियों में और महिलाओं के बीच जाकर उन्हें सदस्य बनाएंगे साथ ही अब डिजिटल के साथ फॉर्म भर करके भी सदस्यता दिलाई जाएगी। प्रदेश में कुल मतदाताओं का आंकड़ा पांच करोड़ से अधिक है। ऐसे में अगर भाजपा सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में 2 करोड़ सदस्य संख्या के आंकड़े के आस- पास भी पहुंच जाती है तो प्रदेश का हर तीसरा मतदाता भाजपा का सदस्य होगा।
    मिशन 2028 को लेकर मप्र भाजपा का फोकस है कि विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी को जितने वोट मिले थे, उससे अधिक सदस्य बनाया जाए। इसी को देखते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि भाजपा के सदस्यता अभियान के दूसरे फेस के दौरान एक करोड़ और नए सदस्य बनाए जाएंगे। इस तरह भाजपा अभियान के दौरान दो करोड़ सदस्य बनाएगी। अब तक एक करोड़ 5 लाख 34 हजार 180 लोग मिस कॉल के माध्यम से भाजपा के मेंबर बने हैं। वहीं फार्म भर कर 97 लाख 92 हजार 981 लोगों ने भाजपा ज्वाइन की है। पिछले चुनावों में भाजपा को प्राप्त मतों की संख्या देखें तो 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 2,11,16,197 मत मिले थे, जो कि कुल प्राप्त मतों का 48 फीसदी थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को 2 करोड़ से अधिक मत प्राप्त हुए थे। उस समय भाजपा की सदस्य संख्या सिर्फ 67 लाख के आस पास थी। ऐसे में अगर भाजपा के दो करोड़ के आस-पास सदस्य बना जाते हैं तो आगामी चुनावों में हर तीसरा मतदाता भाजपा सदस्य होगा।
    प्रदेश के 20 जिलों में लक्ष्य से 50 फीसदी से कम सदस्यता हो पाई है वहां के जिला अध्यक्षों के साथ बैठ कर समीक्षा की जाएगी। साथ ही इसके लिए महिलाओं को अलग से फोकस करेंगे क्योंकि सभी महिलाओं के पास मोबाइल नहीं होता। ऐसी महिलाओं को फिजिकल फार्म देकर सदस्य बनाने का काम किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जो विधानसभा बीजेपी के लिए कमजोर रही हैं, उन पर भी चर्चा हुई है। सैलाना, हरसूद, पंधाना जैसी कुछ विधानसभा में 30 प्रतिशत की ही प्रगति है। उस पर भी चर्चा हुई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभियान में शिवपुरी, रीवा, मुरैना, धार का परफार्मेंस कमजोर है। रायसेन, सागर जिले अच्छा कर रहे हैं। सदस्यता अभियान में बड़ा संकेत यह मिला है कि 18 से 30 साल के 64 प्रतिशत युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। महिलाएं भी जुड़ी है। साथ ही 17782 थर्ड जेंडर्स ने भी सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समीक्षा के बाद अब जिन जिलों में टारगेट के आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक मेंबर बने हैं वहां और जहां टारगेट का 50 प्रतिशत भी मेंबर नहीं बनें हैं, ऐसे जिलों की विधानसभा वार समीक्षा की जाएगी। इसके लिए प्लान तैयार है और सामूहिक बैठक के बाद ग्रुपवार बैठकें की जाएंगी। ।
    पार्टी के हर वोटर को सदस्य बनाने का टारगेट
    दूसरे चरण में सदस्यता को बढ़ाने के लिए गांव-गांव एवं गली, मोहल्ले में पार्टी कार्यकर्ता घूम-घूम कर लोगों को सदस्य बनाएंगे। इसके अलावा जिन लोगों ने पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी को वोट दिया था उन्हें भी सदस्य बनने के आमंत्रित किया जाएगा। भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सदस्य बनाया जाएगा। पहले चरण की सदस्यता में युवाओं का पार्टी से जुडऩे को लेकर पार्टी आलाकमान ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोडऩे का कहा है इसको लेकर अब युवा मोर्चा प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में अभियान चलाएगा। जिसमें अधिक से अधिक युवा पार्टी से जुड़ सके। इसके अलावा महिला मोर्चा प्रदेश की लाडली बहनों को सदस्य बनाने के लिए गांव-गांव एवं हर मोहल्ले में विशेष अभियान चलाएगा। पार्टी के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों द्वारा अपने-अपने कार्य क्षेत्र में काम करने को कहा गया है इसमें वकील, डॉक्टर, पूर्व सैनिक, चार्टड एकाउंटेंट, शिक्षक भी शामिल होंगे।

    Related Posts

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक ली आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन व संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग को दिए समन्वित कार्य के निर्देश

    February 24, 2026

    नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    February 24, 2026

    ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता ऐतिहासिक बजट – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    February 24, 2026

    किसानों, गरीबों और कमजोर वर्गों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा बजट ‘‘संकल्प’’: मंत्री राम विचार नेताम….

    February 24, 2026

    बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    February 24, 2026

    बजट 2026-27 : छत्तीसगढ का बजट 2026-27 में GYAN और GATI को बढ़ाते हुए SANKALP पर बल दिया गया है…..

    February 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक ली आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन व संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग को दिए समन्वित कार्य के निर्देश

    February 24, 2026

    नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    February 24, 2026

    ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता ऐतिहासिक बजट – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    February 24, 2026

    किसानों, गरीबों और कमजोर वर्गों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा बजट ‘‘संकल्प’’: मंत्री राम विचार नेताम….

    February 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.