Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»मनोरंजन»राधिका और मुकेश अंबानी की मस्ती, रणवीर सिंह ने भी दिया साथ
    मनोरंजन

    राधिका और मुकेश अंबानी की मस्ती, रणवीर सिंह ने भी दिया साथ

    By October 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राधिका और मुकेश अंबानी की मस्ती, रणवीर सिंह ने भी दिया साथ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा दुनिया भर में हुई। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। शादी के हर फंक्शन की झलक भी देखने को मिली, जो किसी जलसे से कम नहीं थी। अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट हैप्पी मैरिड लाइफ लीड कर रहे हैं। दोनों अलग-अलग मौकों पर एक साथ नजर आते हैं। फैमिली के साथ भी दोनों काफी वक्त बिता रहे हैं और इसे देखकर जाहिर हो रहा है कि नई बहू राधिका मर्चेंट पूरी तरह से फैमिली में घुलमिल गई हैं। चाहे सास नीता अंबानी के साथ उनके तालमेल की बात की जाए या फिर ससुर मुकेश अंबानी के साथ उनके क्लोज बॉन्ड की, वो दोनों ही लोगों के साथ एक बेटी की तरह नजर आती हैं। खास तौर पर ससुर मुकेश अंबानी संग उनका रिश्ता बेटी की तरह ही है। इसकी कई झलकियां लगातार सामने आती रहती हैं। हाल में ही इसकी एक झलक एक खास इवेंट पर देखने को मिली। 

    रणवीर सिंह के साथ अंबानी परिवार की मस्ती
    हाल में ही रिलायंस फाउंडेशन ने ओलंपियन और पैरा ओलंपियन्स के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में पूरा अंबानी परिवार शामिल हुआ था। इस इवेंट में कई फिल्मी सितारे भी पहुंचे थे, इनमें से एक रणवीर सिंह भी हैं। रणवीर सिंह संग अब मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सामने आया है। ब्लैक सूट में रणवीर सिंह, मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट को कुछ बता रहे हैं, जिसे सुनने के बाद राधिका उनका हाथ पकड़ कर हंसने लगती हैं। खुलकर हंसते हुए वो मुकेश अंबानी से कुछ कहती भी हैं। वो भी ठहाके लगाकर हंसते हैं। रणवीर सिंह भी अपनी मुस्कान रोक नहीं पाते। अब इस वीडियो में तीनों का हैप्पी मोमेंट कैप्चर हो गया है और खूब वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर किसी का यही कहना है कि बहू और ससुर के बीच राधिका मर्चेंट और मुकेश अंबानी जैसा ही तालमेल होना चाहिए।  

    राधिका का आउटफिट अनंत अंबानी के साथ मैचिंग
    बात करें राधिका मर्चेंट के लुक की तो उन्होंने प्रिसेज स्टाइल ड्रेस कैरी की थी। ब्लैक प्लीटेड ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लगीं, इस पर गोल्ड डिटेलिंग की गई थी। इस पूरे आउटफिट को उन्होंने मंगलसूत्र के साथ एसेसाराइज किया। राधिका मर्चेंट किसी डॉल जैसी ही लगीं। उनका ये आउटफिट अनंत अंबानी के साथ मैचिंग था। अनंत ने भी ब्लैक पैंट और शर्ट कैरी की थी। बता दें, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई 2024 को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुई थी। देश-विदेश के नामी लोगों का जमावड़ा लगा था। ये लोग दोनों की शाही शादी के गवाह बने।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026: खेल के साथ पर्यटन का संगम, छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाज़ी ने जीता दिल….

    March 30, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी जारी रहा मुकाबले का रोमांच….

    March 30, 2026

    संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान….

    March 30, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा पहुँचे फाइनल में….

    March 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.