Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर घमासान जारी
    मध्यप्रदेश

    प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर घमासान जारी

    By September 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर घमासान जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष को पद ग्रहण करे करीब 9 महीने का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी कार्यकारिणी नहीं बन पाए हैं। इसकी प्रमुख वजह कांग्रेस के नेताओं में आपसी सामंजस्य नहीं बन पाना माना जा रहा। हालांकि जीतू पटवारी कई बार कह चुके हैं कि अगले हफ़्ते कार्यकारिणी की लिस्ट जारी हो जाएगी। अब माना जा रहा है कि नवरात्रि के समय कांग्रेस अपनी कार्यकारिणी घोषित कर सकती है। इसे लेकर जीतू पटवारी लगातार दिल्ली दरबार के चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार को भी वे दिल्ली दौरे पर पहुंचे और आला कमान से मुलाकात की है।
     भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि तारीख पर तारीख मिलती है, जज साहब वाला फिल्मी डायलॉग जीतू पटवारी के लिए ही लिखा गया होगा। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह समेत जीतू कई बार कह चुके हैं कि 10 दिनों के अंदर एमपी में नई कार्यकारिणी होगी। इसे लेकर जीतू की दिल्ली दौड़ भी जारी है और दिल्ली है कि सूची पर रजामंदी ही नहीं जता रही। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हाईकमान भी प्रदेश प्रभारी या प्रदेशाध्यक्ष के बदलाव का इंतजार कर रहा है। सलूजा ने यह भी कहा कि जितेंद्र या जीतू में किसी न किसी की फाइल कांग्रेस हाईकमान जरूर निपटाएगा। तंज यह भी कसा कि 09 माह से अध्यक्ष का पद संभाल रहे जीतू शायद वार्षिकी की इंतजार कर रहा है। इंदौर समेत अन्य जिलों की हालत इतनी खराब है कि जिला अध्यक्ष को लेकर ही मंथन विचारों से बाहर नहीं आ पा रहा है। अजब कांग्रेस की यही गजब कहानी है। हालात ऐसे कि जीतू पटवारी के नेतृत्व में पार्टी गई तेल लेने।
    भाजपा नेताओं के इस सवाल पर काग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि पार्टी की चिंता करने वाली भाजपा को अपनी चिंता नहीं है। वीडी शर्मा का कार्यकाल खत्म हो चुका है। नए अध्यक्ष का अता पता नहीं है। गुटबाजी ऐसी कि केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के खिलाफ पार्टी के दो बड़े नेताओं ने मोर्चा खोला। रीवा से लेकर सागर में भाजपा अंतद्र्वंद का शिकार है। भाजपा प्रदेश संगठन में हालात ऐसी है कि दिल्ली रिमोट से कभी भी प्रदेश में कई विकेट गिर सकते हैं। यह भी कहा कि कांग्रेस पर बयानबाजी करने से बहतर है कि भाजपा अपनी सरकार को देखें। जहां अब महिलाएं, युवतियां ही नहीं बल्कि बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। दूसरी पार्टी की खबर रखने का दावा करने वाली भाजपा ने राजधानी भोपाल में दुष्कर्म के बाद हत्या का शिकार हुई पांच वर्षीय बच्ची के परिजनों की तक खबर नहीं ली।

    Related Posts

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक ली आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन व संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग को दिए समन्वित कार्य के निर्देश

    February 24, 2026

    नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    February 24, 2026

    ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता ऐतिहासिक बजट – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    February 24, 2026

    किसानों, गरीबों और कमजोर वर्गों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा बजट ‘‘संकल्प’’: मंत्री राम विचार नेताम….

    February 24, 2026

    बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    February 24, 2026

    बजट 2026-27 : छत्तीसगढ का बजट 2026-27 में GYAN और GATI को बढ़ाते हुए SANKALP पर बल दिया गया है…..

    February 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक ली आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन व संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग को दिए समन्वित कार्य के निर्देश

    February 24, 2026

    नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    February 24, 2026

    ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता ऐतिहासिक बजट – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    February 24, 2026

    किसानों, गरीबों और कमजोर वर्गों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा बजट ‘‘संकल्प’’: मंत्री राम विचार नेताम….

    February 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.