Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»नर्सिंग स्टूडेंट से छेड़खानी… सरकारी कर्मचारी समेत 6 अरेस्ट
    राज्य

    नर्सिंग स्टूडेंट से छेड़खानी… सरकारी कर्मचारी समेत 6 अरेस्ट

    By September 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नर्सिंग स्टूडेंट से छेड़खानी… सरकारी कर्मचारी समेत 6 अरेस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिंधुदुर्ग जिले के देवगढ़ तालुका की 18 साल की नर्सिंग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और उसका अपहरण करने की कोशिश करने के आरोप में वसई के दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों, एक सीआईएसएफ जवान, एक राज्य रिजर्व पुलिस बल कर्मी और दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. छात्रा मंगलवार को कॉलेज से घर लौट रही थी. नशे में धुत और बिना वर्दी के छह लोगों ने छुट्टी ली थी और वसई से किराए की एसयूवी में गोवा जा रहे थे.

    छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि शाम करीब 5.30 बजे एसयूवी जामसांडे गांव में मेरे पास रुकी. थोड़ी देर बाद कार चली गई. इस दौरान उन्होंने भद्दे कमेंट्स किए. छात्रा के मुताबिक, वे वापस आए और कार से उतर गए. फिर मुझे जबरन कार की ओर खींचने लगे. जब छात्रा ने चिल्लाकर राहगीरों को सचेत किया, तो आरोपी सहमे, लेकिन तब तक पहुंची भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी और पुलिस को इसकी जानकारी दी.

    आरोपियों में से पांच नांदेड़, जबकि एक बदलापुर का रहने वाला है
    मीरा-भायंदर वसई-विरार कमिश्नरेट (MBVV) ने वसई ट्रैफिक कांस्टेबल हरिराम गिथे (34) और प्रवीण रानाडे (33) को गुरुवार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने और पुलिस बल की सार्वजनिक छवि खराब करने के आरोप में निलंबित कर दिया. एक सूत्र ने बताया कि हरिराम, प्रवीण, माधव केंद्रे (32), श्याम गिथे (32), सतवा केंद्रे (32) और शंकर गिथे (33) के खून में अल्कोहल की मात्रा का पता लगाने के लिए मेडिकल जांच की गई है. एसयूवी को जब्त कर लिया गया है. आरोपियों में से पांच नांदेड़ जिले के हैं, जबकि एक ठाणे के बदलापुर का रहने वाला है.

    नाबालिग छात्रा की पुलिस शिकायत के अनुसार, शाम करीब 5.30 बजे, हरिराम ने जमसांडे गांव में राज्य परिवहन बस डिपो के पास एसयूवी रोकी और पता पूछने के बहाने उसके पास पहुंचा. लड़की के दूर जाने की कोशिश करने के बावजूद, हरिराम ने उसका पीछा किया और अश्लील टिप्पणी करते हुए उसे वसई चलने का सुझाव दिया. स्थिति तब और बिगड़ गई जब अन्य पांच लोग एसयूवी से बाहर निकल आए और उनमें से एक ने कथित तौर पर दूसरों से उसे कार में डालने के लिए कहा.

    Related Posts

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास…..

    March 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 29, 2026

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायी….

    March 29, 2026

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना…..

    March 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास…..

    March 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 29, 2026

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.