Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»चीन-ताइवान तकरार के बीच तीसरे की एंट्री, जापान ने 80 साल बाद उठाया यह बड़ा कदम; बढ़ी ड्रैगन की टेंशन…
    विदेश

    चीन-ताइवान तकरार के बीच तीसरे की एंट्री, जापान ने 80 साल बाद उठाया यह बड़ा कदम; बढ़ी ड्रैगन की टेंशन…

    By September 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीन-ताइवान तकरार के बीच तीसरे की एंट्री, जापान ने 80 साल बाद उठाया यह बड़ा कदम; बढ़ी ड्रैगन की टेंशन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चीन-ताइवान विवाद में अब जापान की भी एंट्री हो गई है।

    हाल ही में जापानी युद्धपोत ‘साजनामी’ ने पहली बार विवादित क्षेत्र ताइवान जलडमरूमध्य में प्रवेश किया है, जिससे नई टेंशन बढ़ गई है।

    जापान का कहना है कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय जल सीमाओं में अपने नौसेना के अधिकारों को सुदृढ़ करने के लिए उठाया गया है।

    द्वितीय विश्व युद्ध यानी 1944 के बाद यह पहली बार है जब जापानी युद्धपोत ने ताइवान जलडमरूमध्य में कदम रखा है।

    अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को, पूर्व चीन सागर से सजानामी युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य में प्रवेश कर गया।

    180 किलोमीटर लंबे इस जलडमरूमध्य में पिछले बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सैन्य जलपोत भी देखे गए थे। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन तीनों देशों को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में अमेरिका के करीबी और चीन विरोधी के रूप में जाना जाता है।

    पिछले सप्ताह, एक चीनी विमान वाहक और दो अन्य युद्धपोतों ने ताइवान के निकट जापान के जलक्षेत्र में प्रवेश किया था। इससे पहले, अगस्त में चीनी वायुसेना का एक निगरानी विमान जापान के एयरस्पेस में घुस आया था।

    टोक्यो ने इन दोनों मामलों में विरोध जताया, जबकि बीजिंग का कहना था कि ये कदम अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत हैं। ऐसे में जापान का यह हालिया कदम चीन के बढ़ते सैन्य गतिविधियों का जवाब माना जा रहा है।

    इससे पहले, मई में चीन ने बिना किसी पूर्व सूचना के ताइवान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य अभ्यास शुरू किया था, जिससे क्षेत्र में फिर से तनाव का माहौल बन गया।

    पिछले दो वर्षों में चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य के माध्यम से ताइवान की जल और वायु सीमाओं का बार-बार उल्लंघन किया है।

    2022 के अगस्त में अमेरिकी कांग्रेस के स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद भी तनाव बढ़ा था, जिसके बाद चीनी युद्ध विमानों ने लगातार ताइवान की एयरस्पेस का उल्लंघन करना शुरू कर दिया था।

    चीन-ताइवान संकट के बीच, अमेरिकी नौसेना के कुछ युद्धपोत भी ताइवान जलडमरूमध्य में प्रवेश कर चुके हैं।

    हालांकि, दोनों पक्षों ने हाल ही में स्थिति को कुछ हद तक शांत करने का प्रयास किया था लेकिन इस साल ताइवान के आम चुनावों में कड़े चीन विरोधी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) के जीत के बाद फिर से तनाव बढ़ गया है।

    चीन का दावा है कि ताइवान उसकी विद्रोही भूमि है और जरूरत पड़ने पर वह बल प्रयोग कर ताइवान को अपनी मुख्य भूमि में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर, ताइवान की मौजूदा सरकार अपने रुख पर अड़ी हुई है।

    The post चीन-ताइवान तकरार के बीच तीसरे की एंट्री, जापान ने 80 साल बाद उठाया यह बड़ा कदम; बढ़ी ड्रैगन की टेंशन… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.