Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भोपाल में 6 कर्मचारी संगठनों का संयुक्त प्रदर्शन
    मध्यप्रदेश

    भोपाल में 6 कर्मचारी संगठनों का संयुक्त प्रदर्शन

    By September 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोपाल में 6 कर्मचारी संगठनों का संयुक्त प्रदर्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । पदोन्नति, महंगाई भत्ता, महंगाई राहत, लिपिकों के ग्रेड-पे में सुधार, मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर 6 कर्मचारी संगठनों ने 8 अक्टूबर को संयुक्त रूप से प्रदर्शन का ऐलान किया है। ये संगठन सतपुड़ा भवन के सामने प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इन संगठनों में लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, राजस्व कर्मचारी संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ, शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ और पेंशनर्स एसोसिएशन शामिल हैं।
    ये संगठन लगातार लंबित मांगें पूरी करने का अनुरोध कर रहे हैं पर सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मांगों पर चर्चा के लिए समय मांगा है। लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी का कहना है कि जनवरी 2024 से प्रदेश के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए और पेंशनरों को महंगाई राहत दी जाना है, जो नहीं दी जा रही है। पदोन्नति पर सवा आठ साल से रोक है। लिपिकों की मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान, ग्रेड-पे में सुधार की मांग है, तो पेंशनर धारा-49 समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। लघु वेतन कर्मचारी पदनाम परिवर्तन करने की मांग कर रहे हैं, तो गृह भाड़ा भत्ते का पुनरीक्षण, कार्यभारित के लिए अवकाश नगदीकरण, आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, नई नियुक्ति में 70,80,90 के स्थान पर नियुक्ति दिनांक से संबंधित पदों का पूर्ण वेतनमान देने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। द्विवेदी ने बताया कि प्रदर्शन स्थल पर सभा होगी, जिसे विभिन्न कर्मचारी नेता संबोधित करेंगे। इसमें संबंधित 6 संगठनों के अलावा अन्य कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि में शामिल होंगे।

    Related Posts

    विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान: “अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” का संदेश

    April 25, 2026

    एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी….

    April 24, 2026

    महतारी वंदन योजना : प्रदेशभर में महिलाओं को आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की नई दिशा….

    April 24, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग…

    April 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता…..

    April 24, 2026

    भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान: “अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” का संदेश

    April 25, 2026

    एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी….

    April 24, 2026

    महतारी वंदन योजना : प्रदेशभर में महिलाओं को आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की नई दिशा….

    April 24, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग…

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.