Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र, जवानों का बढ़ाया हौंसला
    देश

    राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र, जवानों का बढ़ाया हौंसला

    By September 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र, जवानों का बढ़ाया हौंसला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश की महामहीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र, सियाचिन बेस कैंप पहुंची। उन्होंने वहां तैनात सैनिकों का हौसला बढ़ाया और सियाचिन युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सियाचिन ग्लेशियर पर ऑपरेशन मेघदूत की शुरुआत 13 अप्रैल, 1984 को भारतीय सेना ने की थी और यह युद्ध स्मारक उन सभी शहीदों के बलिदान का प्रतीक है जिन्होंने इस ऑपरेशन में अपने प्राण गवांए थे।
    राष्ट्रपति मुर्मू ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आकर आप सभी जवानों और अधिकारियों से मिलने की मेरी इच्छा आज पूरी हो गई। मैं आप सबसे मिलकर बेहद खुशी महसूस कर रही हूं। तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर के रूप में मुझे आप सभी पर गर्व है। सभी देशवासी आपकी बहादुरी को सलाम करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ समय पहले मुझे शहीदों के स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिला है। मैं उन सभी बहादुर सियाचिन वॉरियर्स की पावन स्मृति को सादर नमन करती हूं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए।
    राष्ट्रपति ने जवानों की सराहना करते हुए कहा कि आप जटिल मौसम का सामना करते हैं, भारी बर्फबारी और माइनस 50 डिग्री तापमान जैसी विकट स्थितियों में आप पूरी निष्ठा के साथ तैनात रहते हैं। मातृभूमि की रक्षा के लिए आप असाधारण त्याग और सहनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। पूरा देश आप सबका सम्मान करता है। उन्होंने सैनिकों के परिवारों की भी सराहना की, जो अपने प्रियजनों से दूर रहते हुए देशवासियों की रक्षा में योगदान देते हैं। राष्ट्रपति ने सभी सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं प्रार्थना करती हूं कि आप सभी स्वस्थ रहें और आपके परिजन सानंद रहें।

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ के सिंचाई जलाशयों में 50% जलभराव: खारंग और खपरी डेम हुआ लबालब….

    July 19, 2025

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न…

    July 19, 2025

    छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए सरकार दृढ़संकल्पित — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    July 19, 2025

    नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 19, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.