Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मोबाइल दुकान से हुई चोरी का हुआ खुलासा, चोरी में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार, 1लाख 28 हजार का माल जप्त
    छत्तीसगढ़

    मोबाइल दुकान से हुई चोरी का हुआ खुलासा, चोरी में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार, 1लाख 28 हजार का माल जप्त

    By September 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोबाइल दुकान से हुई चोरी का हुआ खुलासा, चोरी में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार,  1लाख 28 हजार का माल जप्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरिया
     जिले के सोनहत थाना अंतर्गत मजार चौक में स्थित गोलू मोबाईल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी की घटना में शामिल 5 चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 1लाख 28 हजार रुपयों का माल भी जप्त कर लिया गया है।
              पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20 सितम्बर 2024 को प्रार्थी प्रमोद साहू निवासी सोनहत ने थाना सोनहत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उनकी "गोलू मोबाइल" नामक दुकान मजार चौक सोनहत में स्थित है, में चोरी हो गई है। उन्होंने बताया की 19 सितम्बर 2024 की रात अज्ञात चोर ने दुकान के पीछे से छत की सीट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 9 स्मार्ट मोबाइल, 12 जिओ कीपैड मोबाइल, 15 स्मार्ट वॉच, हेडफोन और काउंटर में रखे ₹2200 नगद राशि को चुरा लिया है।
               प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर थाना सोनहत में अपराध क्रमांक 151/2024, धारा 331(4), 305 B.N.S. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान कोरिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी इनपुट का उपयोग करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। बैकुंठपुर के जूनापारा निवासी प्रवीण काशी को इस प्रकरण में संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया जिसने बताया कि उसे चोरी किए गए मोबाइल उसके दोस्त सावन बसोर से मिले हैं। जिस पर प्रकरण में धारा 317(2) BNS भी जोड़ा गया है।
             प्रवीण काशी की जानकारी के आधार पर सावन बसोर और उसके भाई राहुल बसोर को भी पकड़ा गया। इनकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी मयंक गुप्ता और कमलेश सोनवानी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 9 नग एंड्रॉइड मोबाइल, 4 नग कीपैड मोबाइल, 3 नग स्मार्ट वॉच और 3 नग हेडफोन बरामद किए गए है, जिनकी कुल कीमत लगभग 1लाख 28 हजार रुपये है। आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी कमलेश उर्फ़ मंगला के विरुद्ध पूर्व में भी थाना सोनहत में चोरी के 04 मामले पंजीबद्ध है।

    ये आरोपी हुए गिरफ्तार

    1. प्रवीण काशी पिता नरेंद्र काशी उम्र 19 वर्ष निवासी जूनापारा बैकुंठपुर,
    2. सावन बसोर पिता कुंवर लाल बसोर उम्र 21 वर्ष निवासी भट्टीपारा बैकुंठपुर
    3. राहुल बसोर पिता कुँवर लाल बसोर उम्र 22 साल भट्टीपारा बैकुंठपुर
    4. मयंक गुप्ता उर्फ मयू पिता स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी स्कुलपारा थाना सोनहत
    5. कमलेश सूर्यवंशी उर्फ मंगला पिता रामप्रसाद सूर्यवंशी उम्र 18 साल निवासी  सलगवांकला सोनहत

    Related Posts

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 2, 2026

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की…..

    April 2, 2026

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 2, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (नवां दिन राउंड-अप): किरण पिस्दा के एकमात्र गोल से छत्तीसगढ़ ने महिला फुटबॉल का स्वर्ण जीता; सोरेन, रीथुश्री और नागिनी ने एथलेटिक्स में दूसरा गोल्ड हासिल किया….

    April 2, 2026

    नियद नेल्लानार योजना: बीजापुर के पालनार में स्वास्थ्य क्रांति, 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' से सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को मिल रही नई सौगात….

    April 2, 2026

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत…..

    April 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 2, 2026

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की…..

    April 2, 2026

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 2, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (नवां दिन राउंड-अप): किरण पिस्दा के एकमात्र गोल से छत्तीसगढ़ ने महिला फुटबॉल का स्वर्ण जीता; सोरेन, रीथुश्री और नागिनी ने एथलेटिक्स में दूसरा गोल्ड हासिल किया….

    April 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.