Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ सरकार किसी को बेवजह परेशान नहीं करेगी : अजय चंद्राकर
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सरकार किसी को बेवजह परेशान नहीं करेगी : अजय चंद्राकर

    By September 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ सरकार किसी को बेवजह परेशान नहीं करेगी : अजय चंद्राकर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर,

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की ओर से सीजेआई को पत्र लिखने, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे और बलौदा बाजार में हुई घटना को लेकर कांग्रेस के यात्रा निकालने पर प्रतिक्रिया दी।

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर साजिश का अंदेशा जताने पर अजय चंद्राकर ने कहा कि उनके खिलाफ कोई साजिश नहीं है और उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। प्रदेश की विष्णु देव सरकार किसी को बेवजह परेशान नहीं करेगी। बार-बार वह चिंता व्यक्त कर रहे हैं, मुझे समझ नहीं आता कि वह भयभीत क्यों हैं। कहीं ना कहीं कुछ तो बात होगी कि वह अपनी रक्षा के लिए छटपटाते दिख रहे हैं। अगर जांच की स्थिति बनती है तो जांच का सामना करें। किसी को जबरदस्ती कुछ नहीं किया जाएगा।

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे पर उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान को गंभीरता से ले रही है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का चुनाव छोड़कर सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आ रहे हैं। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता आज 11 लाख सदस्य बनाकर उन्हें तोहफा देंगे।

    बलौदा बाजार में हुई घटना को लेकर कांग्रेस की ओर से यात्रा निकाले जाने पर उन्होंने कहा, “मीडिया के बीच चर्चा में बने रहने के लिए कुछ तो करना पड़ेगा। विधानसभा में न्यायिक जांच की मांग की गई और न्यायिक जांच चल रही है। उनको न्यायिक जांच की रिपोर्ट आने देना चाहिए। दूसरी बात, क्या न्यायिक जांच के पहले इस बात को स्पष्ट कर सकते हैं कि उसमें कांग्रेस का कितना हाथ है और पार्टी का दृष्टिकोण क्या है? सामाजिक आंदोलन में कांग्रेस और उनके विधायकों की क्या भूमिका थी? आगजनी की जो घटना हुई, उसमें कांग्रेस का क्या दृष्टिकोण है? इस पर कांग्रेस को बोलना चाहिए।”

     

    Related Posts

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..

    May 8, 2026

    सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    May 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.