Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में यलो अलर्ट
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में यलो अलर्ट

    By September 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में यलो अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब हो गया है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान सूबे में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश गरियाबंद जिले के राजिम में 3 सेमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ में 27 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा।

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गरियाबंद, बस्तर, कोडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। यही नहीं गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, कांकेर और नारायणपुर जिलों के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का यही रुख 24 सितंबर को भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 24 सितंबर को गरियाबंद, धमतरी, बालोद, बस्तर, कोडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिलों के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

    मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में 27 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखा जा सकता है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी देखा जा सकता है। इस बीच पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, राजनांदगांव जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स घायल हो गया। मरने वालों में कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। घटना अपराह्न करीब डेढ़ बजे सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरातराई गांव में हुई। एक दिन पहले रविवार को दोपहर में जांजगीर के सकुली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। बिजली तब गिरी जब बच्चे समेत 22 लोग तालाब के पास पिकनिक मना रहे थे।

    Related Posts

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..

    May 8, 2026

    सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    May 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.