Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राजनीती»शाह ने कहा, राहुल बाबा आपकी तीसरी पीढ़ी भी आ जाए…..370 वापस नहीं आएगी
    राजनीती

    शाह ने कहा, राहुल बाबा आपकी तीसरी पीढ़ी भी आ जाए…..370 वापस नहीं आएगी

    By September 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शाह ने कहा, राहुल बाबा आपकी तीसरी पीढ़ी भी आ जाए…..370 वापस नहीं आएगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़ । हरियाणा में चुनाव मतदान की तारीख करीब आने के साथ प्रचार तेज हो रहा है। अपनी सत्ता बचाने भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा के लिए सोमवार को टोहाना में चुनाव प्रचार किया। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कैसे शासन करती है, उसका सबसे अच्छा उदाहरण हरियाणा है। हरियाणा में पहले दो दलों की सरकारें आती और जाती थी। एक दल भ्रष्टाचार बढ़ता था और दूसरा आता था तब हरियाणा में गुंडागर्दी बढ़ती थी। दोनों में परिवरवाद और जातिवाद चरम सीमा पर था। पहली बार भाजपा ने पूरे हरियाणा की सरकार बनाई है।
    शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार आने से पहले यहां खर्ची-पर्ची के बिना नौकरी नहीं मिलती थी। लेकिन भाजपा ने हजारों युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, दलित विरोधी पार्टी है। कांग्रेस के समय में यहां 2005 में गोहाना कांड हुआ, 2010 में मिर्चपुर कांड हुआ। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान करती आई हैं, चाहे अशोक तंवर हो या बहन कुमारी शैलजा हो, इन सबका अपमान कांग्रेस ने किया है।
    भाजपा नेता ने कहा कि जब तक कांग्रेस की सरकार नहीं गई, तब तक बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न नहीं मिला। जबकि भाजपा ने अंबेडकर जी की याद में पंचतीर्थ बनाए और संविधान दिवस मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अभी-अभी राहुल गांधी अमेरिका में कह रहे थे कि विकास हो जाने के बाद आरक्षण की जरूरत नहीं है, विकास होने के बाद हम आरक्षण हटा देने वाले है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की रक्षा केवल नरेन्द्र मोदी जी कर सकते हैं।
    केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर कहते हैं कि हम धारा 370 को वापस लाएंगे, सारे आतंवादियों को छोड़ दिया जाएगा। मैं कांग्रेस नेता से कहना चाहता हूं कि राहुल बाबा आप क्या, आपकी तीसरी पीढ़ी भी आ जाए, धारा 370 वापस नहीं आएगी। ये अब इतिहास बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आपके नाना के समय धारा 370 ने कश्मीर पर सवालिया निशान लगाया था। मोदी जी ने वहां सवालिया निशान हटाने का काम किया है, अब वहां वापस नहीं आ सकता है।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय इन्होंने दिल्ली के दामाद को खुश करने के लिए हरियाणा के किसानों की भूमि कौड़ियों के भाव देकर बड़े-बड़े भ्रष्टाचार किए। तब हुड्डा साहब की सरकार में डीलरों और दामाद का दबदबा था। इस  डीलर और दामाद वाली सरकार को समाप्त करने का काम अब भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि 10 साल तक हमारी सरकार ने यहां हर गांव का विकास किया है। अगले 5 साल के लिए फिर आशीर्वाद दीजिए, ऊपर मोदी जी आ गए हैं, नीचे भी भाजपा की सरकार बना दीजिए। ये डबल इंजन सरकार हरियाणा को देश का नंबर 1 राज्य बनाएगी।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन 25 मई को 342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं शुभारंभ….

    May 24, 2026

    नियद नेल्लानार योजना: कच्चापाल जलप्रपात के पास 'इन्द्रावती समूह' की महिलाएँ मुर्गी पालन से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई इबारत…..

    May 24, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव शिविरों से वनांचल में सुशासन- पतरापारा और बराहनगर के ग्रामीणों को मिला बड़ा लाभ….

    May 24, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी करेगी अखिल भारतीय क्रिकेट और टेबल टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी, अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड की 48 वीं वार्षिक बैठक संपन्न….

    May 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.