Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»आज ISS से धरती पर लौट रहे तीन अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स को लेकर भी बड़ा अपडेट…
    विदेश

    आज ISS से धरती पर लौट रहे तीन अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स को लेकर भी बड़ा अपडेट…

    By September 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज ISS से धरती पर लौट रहे तीन अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स को लेकर भी बड़ा अपडेट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जून महीने में आठ दिनों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आठ महीनों के लिए अंतरिक्ष में फंस गए हैं।

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से सुनीता विलियम्स और विल्मोर को लाने के काफी प्रयास हुए लेकिन, तकनीकी खामी के कारण उनकी धरती पर वापसी फरवरी 2025 तक के लिए टल गई है।

    फिलहाल सुनीता और विल्मोर 6 बेड वाले स्पेस सेंटर में 9 अन्य लोगों के साथ रह रही हैं। सोमवार को आईएसएस से नया अपडेट आया।

    सुनीता विलियम्स को आईएसएस का कमांडर नियुक्त किया गया है। उनसे पहले यह जिम्मेदारी संभाल रहे रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको दो अन्य यात्रियों के साथ आज धरती पर वापस आ रहे हैं।

    सुनीता विलियम्स को आईएसएस की जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई जब जल्द ही उनके और विल्मोर के लिए बचाव अभियान शुरू होने वाला है।

    यह दूसरी बार है, जब नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर का कमांडर नियुक्त किया गया है। इससे पहले उन्होंने 2012 में अभियान 33 के दौरान इसकी कमान संभाली थी।

    रविवार रात आठ बजे रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको ने सुनीता को यह जिम्मेदारी सौंपी।

    ओलेग और उनके साथ पहले से आईएसएस में रह रहे तीन अंतरिक्ष यात्रियों की सोमवार को धरती पर वापसी हो रही है। ओलेग के अलावा ट्रेसी सी डायसन और निकोलाई चूब धरती पर लौट रहे हैं।

    बता दें कि आईएसएस अंतरिक्ष में ऐसी जगह है, जहां विभिन्न देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों से जुड़े यात्री समय-समय पर कुछ समय के लिए यहां आते हैं।

    वे यहां रिसर्च करते हैं और आईएसएस की रखवाली करते हैं। आईएसएस कभी भी बिना अंतरिक्ष यात्रियों के नहीं होता। ओलेग के बाद जल्द ही नई टीम आईएसएस पहुंचेगी।

    सुनीता विलियम्स की वापसी कब होगी

    सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर 5 जून 2024 से आईएसएस पर हैं। वे आठ दिनों के लिए यहां बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सवार होकर पहुंचे थे लेकिन, स्टारलाइनर में तकनीकी खामी के कारण उनकी वापसी अगले साल तक के लिए टल गई है।

    नासा इस कोशिश में है कि दोनों को फरवरी 2025 से पहले धरती पर वापस लाया जाए। अंतरिक्ष में फंसे होने के बावजूद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का कहना है कि वे आईएसएस में काफी आराम से रह रहे हैं।

    नासा द्वारा जारी वीडियो संदेश में विलियम्स ने कहा था कि “यह मेरी खुशी की जगह है। मुझे अंतरिक्ष में रहना बहुत पसंद है।” इससे पहले भी सुनीता विलियम्स कई दिनों के टूर में अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी हैं।

    आज नौ यात्रियों की टीम धरती पर लौटेगी

    रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको और 8 अन्य अंतरिक्ष यात्री सोमवार को पृथ्वी पर लौटने वाले हैं। उन्होंने धरती पर आने से पहले सुनीता विलियम्स को कमांडर की जिम्मेदारी सौंपी।

    अब विलियम्स की निगरानी में ही आईएसएस पर विभिन्न ऑपरेशन और शोध गतिविधियां की जाएगी। सुनीता विलियम्स को आईएसएस की जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई जब जल्द ही उनके और विल्मोर के लिए बचाव अभियान शुरू होने वाला है।

    नासा विलियम्स और विल्मोर को पृथ्वी पर वापस लाने के लिए स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान भेजने की योजना बना रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लम्बे प्रवास के बाद उनकी सुरक्षित वापसी हो।

    The post आज ISS से धरती पर लौट रहे तीन अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स को लेकर भी बड़ा अपडेट… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पशुपालन और डेयरी उद्योग से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे: मंत्री रामविचार नेताम….

    October 7, 2025

    धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य : किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन…..

    October 7, 2025

    बरबट्टी और खीरा की खेती से आत्मनिर्भर बने बाह्मनपाली के किसान राज कुमार साहू….

    October 7, 2025

    बाघिन ‘बिजली’ का होगा जामनगर में इलाज: वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर की गई विशेष पहल….

    October 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.