Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»बम धमाकों का मास्टरमाइंड, करोड़ों का इनामी; कौन था हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील…
    विदेश

    बम धमाकों का मास्टरमाइंड, करोड़ों का इनामी; कौन था हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील…

    By September 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बम धमाकों का मास्टरमाइंड, करोड़ों का इनामी; कौन था हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल की सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में शुक्रवार को ‘टारगेटेड अटैक’ किया, जिसमें हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील मारा गया। इसके अलावा, 7 अन्य की मौत हुई और 59 लोग घायल हुए हैं।

    7 अक्टूबर को इजरायल-हमास युद्ध की शुरुआत के बाद से बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में होने वाला यह तीसरा बड़ा हवाई हमला है।

    यह जरूर है कि इस हफ्ते हिंसा नाटकीय रूप से गाजा से लेबनान की ओर शिफ्ट हो गई थी। दरअसल, हिज्बुल्लाह को मंगलवार और बुधवार को अभूतपूर्व हमले का सामना करना पड़ा।

    आतंकी गुट के लड़ाकों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले हजारों संचार उपकरणों में विस्फोट होने लगा, जिसमें 37 लोग मारे गए और हजारों घायल हो गए।

    चलिए जानते हैं कि इजरायली सेना की ओर से मार गिराया गया हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील कौन था…

    इब्राहिम अकील हिज्बुल्लाह की टॉप मिलिट्री यूनिट राडवान फोर्स का चीफ था। वह फुआद शुकर के बाद सशस्त्र बलों में दूसरे नंबर का कमांडर भी था।

    इस साल की शुरुआत में एक हमले में हिज्बुल्लाह कमांडर शुकर और उसके सहयोगी हमास लीडर सालेह अल-अरुरी की मौत हो गई थी।

    इस अटैक का आरोप इजराइल पर ही लगा। हालांकि, हिज्बुल्लाह ने आधिकारिक तौर पर उसकी मौत की पुष्टि नहीं की। मगर, बाद में कहा गया कि उसने इजरायली खुफिया अड्डे को निशाना बनाया, जो कई हत्याओं के लिए जिम्मेदार था।

    अमेरिका की नाक में भी करता रहा दम

    अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, इब्राहिम अकील ने हिजबुल्लाह के टॉप मिलिट्री बॉडी जिहाद काउंसिल में काम किया। वह बम धमाकों का एक तरह से मास्टर माइंड हो गया था।

    1980 के दशक में वह हिजबुल्लाह के इस्लामिक जिहाद संगठन का प्रमुख सदस्य हुआ करता था, जिसने अप्रैल 1983 में बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर बमबारी की जिम्मेदारी ली थी।

    इस अटैक में 63 लोगों की मौत हुई थी। इसने अक्टूबर, 1983 में यूएस मरीन कॉर्प्स बैरक पर भी बमबारी की, जिसमें 241 अमेरिकी मारे गए।

    इब्राहिम अकील ने उस वक्त लेबनान में अमेरिकी और जर्मन बंधकों को लेने का भी निर्देश दिया था। इसे देखते हुए अमेरिका ने अप्रैल, 2023 में उसके बारे में जानकारी देने पर 7 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर दिया।

    The post बम धमाकों का मास्टरमाइंड, करोड़ों का इनामी; कौन था हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात….

    April 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.