Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नक्सली हिंसा से पीड़ित लोगों से मिले अमित शाह
    छत्तीसगढ़

    नक्सली हिंसा से पीड़ित लोगों से मिले अमित शाह

    By September 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नक्सली हिंसा से पीड़ित लोगों से मिले अमित शाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली/ रायपुर
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराया है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर अगले एक से डेढ़ वर्ष में राज्य को नक्सली हिंसा से मुक्त कराने के प्रति वचनबद्ध है।

    शाह ने शुक्रवार को यहां अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद-प्रभावित इलाकों के हिंसा प्रभावित 55 लोग बस्तर शांति समिति के तत्वाधान में केन्द्रीय गृह मंत्री से मिले।

    गृह मंत्री ने इन लोगों को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उनके कल्याण तथा क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाकर उनको अमली जामा पहनाएगी। उन्होंने नक्सली हिंसा में शामिल लोगों से हथियार छोड़कर मुख्य धारा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनके कल्याण तथा उनके क्षेत्र के विकास में हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि नक्सली हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ते हैं तो सरकार ने इस विचारधारा को समाप्त करने के लिए अभियान चला रखा है और उन्हें विश्वास है कि अगले एक से डेढ़ वर्ष में छत्तीसगढ़ से नक्सली समस्या समाप्त हो जाएगी।

    गृह मंत्री ने उनसे मिलने आए लोगों से कहा कि वे राजधानी में अलग-अलग संगठनों तथा लोगों से मिले तथा मीडिया के सामने भी अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से निजात पाने के लिए वह अपना संघर्ष जारी रखें और सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।

     

    Related Posts

    संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है विकास और आस्था के मार्ग पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    October 8, 2025

    छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव — लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”….

    October 8, 2025

    पशुपालन और डेयरी उद्योग से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे: मंत्री रामविचार नेताम….

    October 7, 2025

    धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य : किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन…..

    October 7, 2025

    बरबट्टी और खीरा की खेती से आत्मनिर्भर बने बाह्मनपाली के किसान राज कुमार साहू….

    October 7, 2025

    बाघिन ‘बिजली’ का होगा जामनगर में इलाज: वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर की गई विशेष पहल….

    October 7, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव — लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”….

    October 8, 2025

    संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है विकास और आस्था के मार्ग पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    October 8, 2025

    पशुपालन और डेयरी उद्योग से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे: मंत्री रामविचार नेताम….

    October 7, 2025

    धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य : किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन…..

    October 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.