Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»दिल्ली में रफ्तार का कहर, फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कार ने कुचला
    राज्य

    दिल्ली में रफ्तार का कहर, फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कार ने कुचला

    By September 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में रफ्तार का कहर, फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कार ने कुचला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. इससे एक शख्श की मौत हो गई. मामला राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा के गीता कॉलोनी इलाके का है. यहां फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूर तेज रफ्तार से आ रही एक कार की चपेट में आ गये, जिसमें 40 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना गांधी नगर के पुस्ता रोड पर सुबह के समय घटी जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि एक कार फुटपाथ पर चढ़ी हुई है. पुलिस को वहां पहुंचने पर पता चला कि 40 साल के सोनू और 38 साल के मोहम्मद इस्लाम इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं जिन्हें एसडीएन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सोनू की मौत हो गई.

    मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहे सोनू और इस्लाम
    जानकारी के मुताबिक, मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले सोनू और इस्लाम दुर्घटना के समय फुटपाथ पर सो रहे थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि इस्लाम का इलाज हो रहा है. उन्होंने बताया कि कार चालक शास्त्री नगर निवासी 38 साल के राहुल कुमार को मौके से हिरासत में लिया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

    आरोपी कार चालक राहुल कुमार गिरफ्तार
    पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राहुल पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि उनके पीसीआर कॉल पर इस बात कि जानकारी मिली कि किसी तेज रफ्तार गाड़ी ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचल दिया है. जब पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची तो देखा कि एक गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ी हुई है. गाड़ी की हालत काफी खराब थी. घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक ने दम तोड़ दिया.

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026

    साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

    May 6, 2026

    सुशासन की मिसाल : आवेदन देने पहुँची महिला को मौके पर ही मिली डिजिटल किसान किताब: मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 6, 2026

    सीएम कैंप कार्यालय की पहल से दाराखरिका में सुलझी वर्षों पुरानी बिजली समस्या, ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 6, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मटनार बैराज परियोजना का किया निरीक्षण….

    May 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026

    साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

    May 6, 2026

    सुशासन की मिसाल : आवेदन देने पहुँची महिला को मौके पर ही मिली डिजिटल किसान किताब: मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.