Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राजनीती»ग्रीन एनर्जी क्षेत्र को बढ़ाने में पीएम मोदी की प्रतिबद्धता की अहम भूमिका : केन्द्रीय मंत्री जोशी
    राजनीती

    ग्रीन एनर्जी क्षेत्र को बढ़ाने में पीएम मोदी की प्रतिबद्धता की अहम भूमिका : केन्द्रीय मंत्री जोशी

    By September 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ग्रीन एनर्जी क्षेत्र को बढ़ाने में पीएम मोदी की प्रतिबद्धता की अहम भूमिका : केन्द्रीय मंत्री जोशी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गांधीनगर | केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि ग्रीन एनर्जी क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ प्रतिबद्धता भारत को एक अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित री-इन्वेस्ट समिट के समापन समारोह में बोल रहे थे| जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर मार्गदर्शन से भारत ने आज रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र के विकास को ग्लोबल मूवमेंट यानी वैश्विक आंदोलन बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) जैसी पहल के जरिए अनेक देशों को एक ही मंच पर लाकर प्रधानमंत्री ने वैश्विक रिन्यूएबल एनर्जी के प्रयासों में भारत को शीर्ष पर पहुंचाया है। इसके फलस्वरूप आज पूरी दुनिया रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में भारत की ओर सम्मानपूर्वक देख रही है। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी जी का जीवन प्रेरणादायी था, क्योंकि उनके जीवन में न्यूनतम कार्बन फुटप्रिंट रहा है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत आज आत्मनिर्भर ऊर्जा क्षेत्र के लिए प्राकृतिक संसाधानों का समुचित उपयोग कर सस्टेनबल गतिविधियों को अपनाने की दिशा में प्रतिनिधित्व कर रहा है। जोशी ने भारत की रिन्यूएबल एनर्जी यात्रा को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने और प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत@2047’ के विजन को साकार करने की तत्परता व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री ने री-इन्वेस्ट 2024 समिट की मेजबानी और इस समग्र आयोजन में संपूर्ण सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के ऊर्जा मंत्री कनु देसाई सहित पूरी गुजरात सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा के मुख्यमंत्रियों और तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री सहित समिट में शामिल हुए सभी गणमान्य लोगों, डेलीगेट्स, विषय विशेषज्ञों और उद्योगपतियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.