Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रार्थना पीएम दीर्घायु हों और 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा करते रहें : सीएम विष्णुदेव साय
    छत्तीसगढ़

    प्रार्थना पीएम दीर्घायु हों और 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा करते रहें : सीएम विष्णुदेव साय

    By September 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रार्थना पीएम दीर्घायु हों और 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा करते रहें : सीएम विष्णुदेव साय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर,

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम ने प्रदेश के तीन करोड़ जनता की ओर से शुभकामनाएं दी हैं।

    इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी आज जन्मदिन है। छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की तरफ से उनको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। भगवान से दुआ करते हैं कि वह स्वस्थ और दीर्घायु रहें, वह 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा करते रहें। स्वच्छता ही सेवा है। हम स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ कर रहे हैं। अगले 15 दिनों तक चरणबद्ध तरीके से यह कार्यक्रम आगे बढ़ेगा। जिसमें मैराथन दौड़ का भी आयोजन है। स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि स्वच्छता को लोग अपनी आदत बना लें।

    राज्य में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि, हमारे नौ महीने के शासनकाल और उनके कार्यकाल के दौरान के नौ महीने की अगर तुलना किया जाए तो हमारे कार्यकाल के दौरान कम घटनाएं हुई हैं। कांग्रेस शासनकाल के दौरान ज्यादा अपराध हुए हैं। हमारी सरकार बेहतर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार काम कर रही है।

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही रायपुर के तेलीबांधा तालाब में साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

    सरकार की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने की योजना है। वहीं नगरीय निकायों में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ अभियान चलाया जाएगा।

    इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री समेत तमाम दिग्गजों ने जन्मदिन की बधाई दी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हृदयतल से पीएम को बधाई दी है। पोस्ट में लिखा गया है, 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई!

    Related Posts

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026

    सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

    June 21, 2026

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.