Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राजनीती»हरियाणा चुनाव: जुलाना से कुश्ती की दो दिग्गज हस्तियां मैदान में
    राजनीती

    हरियाणा चुनाव: जुलाना से कुश्ती की दो दिग्गज हस्तियां मैदान में

    By September 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरियाणा चुनाव: जुलाना से कुश्ती की दो दिग्गज हस्तियां मैदान में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जुलाना सीट पर दिलचस्प और कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। इस सीट पर भारतीय कुश्ती की दो दिग्गज हस्तियां, कविता दलाल और विनेश फोगाट आमने-सामने हैं। जहां विनेश कांग्रेस से तो वहीं कविता आम आदमी पार्टी (आप) से चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने उतरी हैं।
    कविता दलाल, जो कभी डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में अपनी ताकत और तकनीक के लिए जानी जाती थीं, अब सियासी के रिंग में अपनी शक्ति दिखाने के लिए तैयार हैं। कविता का जन्म जींद जिले के जुलाना तहसील के मालवी गांव में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वेटलिफ्टिंग से की थी और 2016 के साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया था।
    इसके बाद उन्होंने द ग्रेट खली की अकादमी ज्वाइन की और 2017 में डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया। कविता की डब्ल्यूडब्ल्यूई यात्रा को खास पहचान मिली, खासकर उनकी सलवार सूट में रिंग में उतरने वाली छवि ने लोगों को खूब आकर्षित किया। 2021 में डब्ल्यूडब्ल्यूई से रिलीज होने के बाद कविता अमेरिका में चार साल रहीं और हाल ही में भारत लौटी हैं। अब, वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से चुनाव लड़ रही हैं और अपनी राजनीतिक यात्रा में नए मुकाम की ओर बढ़ रही हैं।
    विनेश फोगाट जो कांग्रेस से जुलाना सीट पर चुनाव लड़ रही हैं, विनेश विश्व प्रसिद्ध रेसलर हैं और पेरिस ओलंपिक में फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम की सदस्य रह हैं। विनेश की कुश्ती में उपलब्धियों ने उन्हें एक प्रमुख उम्मीदवार बना दिया है। उनका चुनावी करियर कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। विनेश ने जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था, और इस धरने में कविता दलाल ने भी उनका समर्थन किया था। यह समर्थन आज भी राजनीतिक परिदृश्य में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    जुलाना सीट पर कविता और विनेश के बीच मुकाबला दिलचस्प है। कविता ने हाल ही में आप में शामिल होकर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व से प्रभावित होने की बात की थी। उनकी उपस्थिति ने जुलाना सीट पर मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया है। बीजेपी ने इस सीट पर योगेश बैरागी को उतारा है, जो इस चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।
    इस मुकाबले में कविता दलाल और विनेश फोगाट की भिड़ंत को लेकर मतदाता उत्सुक हैं। दोनों उम्मीदवारों की अलग-अलग पृष्ठभूमि और उपलब्धियों के बावजूद चुनावी मैदान में उनकी टक्कर दर्शाती है कि हरियाणा की राजनीति में नए चेहरे और नई रणनीतियों की कितनी अहमियत है। जुलाना सीट पर होने वाले इस मुकाबले के परिणामों का इंतजार पूरे राज्य को है। अब देखना है कि जुलाना की जनता किसे अपना विधायक चुनती है।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष….

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.