Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»मनोरंजन»कोक स्टूडियो के जरिए मशहूर हुए राजस्थानी सिंगर “मांगे खान” का निधन
    मनोरंजन

    कोक स्टूडियो के जरिए मशहूर हुए राजस्थानी सिंगर “मांगे खान” का निधन

    By September 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोक स्टूडियो के जरिए मशहूर हुए राजस्थानी सिंगर “मांगे खान” का निधन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमरस रिकॉर्ड्स बैंड बाड़मेर बॉयज के लीड गायक के रूप में अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर राजस्थानी लोक गायक मांगे खान का बुधवार को निधन हो गया। मांगे खान 49 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वो दिल की बीमारी से पीड़ित थे और हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। संगीतकार के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। साथी बैंड सदस्यों सवाई खान और मगदा खान के साथ 'बोले तो मिठो लागे', 'अमरानो', 'राणाजी' और 'पीर जलानी' जैसे गीतों के लिए मशहूर खान ने देश और विदेश में अपनी गायकी के दम पर खूब नाम कमाया है।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिखेरा अपना रंग
    दुनिया के अलग-अलग कोनों डेनमार्क, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली जैसे कई देशों में वो शोज किया करते थे। अमरास रिकॉर्ड्स के संस्थापक आशुतोष शर्मा ने कहा, 'मांगे के जाने से एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता। वह एक प्यारे दोस्त और एक बेहतरीन इंसान थे, जिनकी आवाज असाधारण थी। इतनी कम उम्र में उनका दुखद निधन न सिर्फ उनके परिवार और हमारे लिए नहीं, बल्कि संगीत जगत के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है। एक ऐसी आवाज जिसे कभी नहीं बदला जा सकता।' 

    अस्पताल जाते हुए रास्ते में हुई थी बातचीत
    आशुतोष शर्मा ने बताया कि उन्होंने मांगे खान से अस्पताल जाते हुए रास्ते में बात की थी और सिंगर ने उनसे कहा, 'तबीयत जोरदार, मिलते हैं ऑपरेशन के बाद।' शर्मा ने बताया कि उनकी मुलाकात खान से साल 2010 में हुई थी। दोनों राजस्थान के एक गांव में मिले थे। यहीं से दोनों की दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ। दरअसल रुकमा बाई का गाना रिकॉर्ड करने के लिए शर्मा पहुंचे थे। खान उनके पड़ोसी थे और हारमोनियम पर उनके साथ थे। रुकमा बाई के गीतों की रिकॉर्डिंग पूरी करने के बाद, खान ने भी उनके गीतों को रिकॉर्ड करने की इच्छा जताई।

    "मांगे खान" की करियर की शुरुआत
    अशुतोष शर्मा ने कहा, 'हम उनकी आवाज और गायन शैली से अभिभूत थे। उस शाम हमने मांगे के साथ अपने पहले दो गाने रिकॉर्ड किए 'छल्ला छल्ला' और 'पीर जलानी', जिसे कोक स्टूडियो ने फिर से तैयार किया।' बाड़मेर बॉयज ने 2011 में दिल्ली के सिरी फोर्ट में एक परफॉरमेंस के साथ शुरुआत की। इसके बाद से ही दोनों लगातार साथ काम कर रहे है।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल….

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण, प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था संकल्प….

    August 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.