Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»ईयरफोन या हजारों डॉलर की ईयरिंग? ट्रंप से डिबेट में कमला ने कान में क्या पहना, सोशल मीडिया पर बहस…
    विदेश

    ईयरफोन या हजारों डॉलर की ईयरिंग? ट्रंप से डिबेट में कमला ने कान में क्या पहना, सोशल मीडिया पर बहस…

    By September 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईयरफोन या हजारों डॉलर की ईयरिंग? ट्रंप से डिबेट में कमला ने कान में क्या पहना, सोशल मीडिया पर बहस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    : क्या कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप से बहस के दौरान कान में ईयरिंग की शक्ल का ईयरफोन पहना था? सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

    कुछ लोगों का कहना है कि यह एक खास किस्म का ईयरफोन था, जिसे ईयरिंग की तरह से डिजाइन किया गया था। डिबेट के दौरान कमला हैरिस की टीम उन्हें सलाह दे रही थी।

    वहीं, कमला हैरिस के समर्थकों का दावा है कि यह ईयरफोन नहीं था। इसके मुताबिक यह एक खास ब्रांड की मोती की ईयरिंग है और इसकी कीमत 800 डॉलर बताई गई है।

    गौरतलब है कि अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का मंगलवार को पहली बार आमना-सामना हुआ

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली डिबेट हो चुकी है। यह डिबेट मंगलवार को फिलाडेल्फिया के नेशनल कांस्टीट्यूशन सेंटर में हुई। इस बहस के बाद डोनाल्ड ट्रंप के सपोर्टर्स सोशल मीडिया पर कमला हैरिस की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

    इसमें दावा किया जा रहा है कि कमला ने डिबेट के दौरान नोवा एच1 का ईयरफोन पहना था। दावे के मुताबिक इस ईयरफोन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि पहनने पर यह ईयरिंग जैसा ही लगता है।

    एक शख्स ने तो एक्स पर लिखा है कि लोगों को लगता है कि कमला हैरिस बेहतरीन बोलती हैं। लेकिन इसमें उनकी ईयरिंग का भी बहुत बड़ा हाथ है। लोगों ने फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें कमला हैरिस की ईयरिंग और तथाकथित ईयरफोन में समानता दिखाई गई है।

    kamala harris was not wearing earphone earrings during the debate. she was wearing $800 tiffany & co pearls.

    instead of pushing conspiracies how about we point out that most americans would kill for $800 in their savings, not on their ears, and she’s out of touch that way. pic.twitter.com/rzDZ841rSY

    — chad, american cutie (@endofanerajc) September 11, 2024

    हालांकि कमला हैरिस के समर्थकों ने इससे उलट दावा किया है। इसमें कहा गया है कि असल में कमला हैरिस ने टिफनी हार्डवीयर की पर्ल ईयरिंग्स पहनी थीं।

    कमला समर्थकों का कहना है कि नोवा के ईयरफोन और हैरिस ने जो ईयरिंग पहनी थी, दोनों के डिजाइन में जमीन-आसमान का अंतर है।

    कुछ लोगों ने इस ईयरिंग की कीमत 800 डॉलर तो कुछ ने 3300 डॉलर बताई है। कमला के सपोर्टर्स ने कहा कि उपराष्ट्रपति को पर्ल्स पहनने का शौक है और वह पहले भी ऐसे आभूषण पहनती रही हैं।

    बता दें कि डिबेट के दौरान हैरिस ने अमेरिकी विदेश नीति, अर्थव्यवस्था, सीमा सुरक्षा और गर्भपात जैसे विषयों पर ट्रंप को चुनौती दी।

    ट्रंप के साथ इस बहस के दौरान हैरिस पूर्व में ‘प्रेसिडेंशियल डिबेट’ में राष्ट्रपति जो बाइडन के निराशाजनक प्रदर्शन को कवर करने प्रयास करती दिखीं।

    The post ईयरफोन या हजारों डॉलर की ईयरिंग? ट्रंप से डिबेट में कमला ने कान में क्या पहना, सोशल मीडिया पर बहस… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 10, 2026

    आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….

    April 10, 2026

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.