Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»सीएम योगी का वर्चुअल शिलान्यास: यूपी में 5500 करोड़ का निवेश, 9000 को मिलेगा रोजगार
    राज्य

    सीएम योगी का वर्चुअल शिलान्यास: यूपी में 5500 करोड़ का निवेश, 9000 को मिलेगा रोजगार

    By September 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम योगी का वर्चुअल शिलान्यास: यूपी में 5500 करोड़ का निवेश, 9000 को मिलेगा रोजगार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नोएडा I सेक्टर-51 में आइकिया करीब 5500 करोड़ रुपये का निवेश कर लिक्ली नोएडा स्टोर बनाएगी। इस प्रोजेक्ट में करीब 9000 लोगों को रोजगार मिलेगा। वर्ष 2028 के अंत तक प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएगा। लिक्ली नोएडा के नाम से भारत का दूसरा मिश्रित उपयोग विकास के रूप में प्रोजेक्ट होगा। वर्ष 2018 में कंपनी ने देश का पहला रिटेल स्टोर हैदराबाद में खोला था। 37 मंजिला के प्रोजेक्ट में शॉपिंग के अलावा होटल, मीटिंग प्लेस, फूडकोर्ट, फन जोन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगीं। सोमवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। वहीं नोएडा में आयोजित भूमि पूजन समारोह में एक्सपो सेंटर, सेक्टर-62 में आयोजित किया गया इसमें प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, स्वीडन के राजदूत जान थेसलेफ, इंग्का सेंटर्स के वैश्विक विस्तार और विकास निदेशक सेबेस्टियन हाइल्विंग और आइकिया इंडिया की सीईओ सुजैन पुल्वरर शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा में लिक्ली का शिलान्यास प्रदेश को आधुनिक शहरी जीवन का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना न केवल नोएडा की संपन्नता की वृद्धि और विकास को दर्शाती है, बल्कि पूरे राज्य में सस्टेनेबल, समुदाय-केंद्रित स्थान बनाने के दृष्टिकोण से भी मेल खाती है।

              कंपनी के निदेशक सेबेस्टियन हाइल्विंग ने बताया कि नोएडा का मीटिंग-प्लेस 2028 तक शुरू होगा। कंपनी को उम्मीद है कि यहां साल में 2.5 करोड़ लोग आएंगे। इसमें कम कार्बन उत्सर्जन वाली सस्टेनेबल तरीकों से प्राप्त निर्माण-सामग्रियों का उपयोग किया जाएगा। यह बिल्डिंग पर्यावरण के अनुकूल होगी। इमारत दो  मेट्रो स्टेशनों से सीधा कनेक्शन रहेगा। वहीं 4500 पार्किंग क्षमता में 70 से अधिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा रहेगी।

    एयरपोर्ट शुरू होने के बाद लॉजिस्टिक हब बन जाएगा नोएडा-ग्रेनो
    जेवर में तैयार हो रहे देश के सबसे बड़ा एयरपोर्ट के शुरू होते ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा लॉजिस्टिक हब के रूप में उभरेगा। इस क्षेत्र में  निवेशकों के लिए काम करना आसान होगा। सोमवार को नोएडा में आइकिया के प्रोजेक्ट वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें कहीं।

    गौतमबुद्ध नगर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में शामिल नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण का क्षेत्र इस साल के अंत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दूसरी सुविधाओं के साथ ही भारत के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ जुड़ जाएगा। ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जंक्शन भी गौतमबुद्धनगर में ही पड़ेगा। इससे यह पूरा इलाका निवेशकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

    उत्तर प्रदेश अब निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अनंत संभावनाओं का प्रदेश है। साढ़े सात वर्ष में प्रदेश ने देश-दुनिया के निवेशकों का विश्वास अर्जित किया है। उत्तर प्रदेश भारत के अंदर अब इन्वेस्टमेंट का ड्रीम डेस्टिनेशन बन गया है। आइकिया उन्हीं निवेशकों में से एक है। उत्तर प्रदेश की ओडीओपी योजना देश की अभिनव योजना बन गई है। साथ ही बेहतरीन कानून व्यवस्था से उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में अग्रणी बन गया है। वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था में यूपी 9.2 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। यूपी देश में दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य है। यह तेजी के साथ भारत के विकास के ग्रोथ इंजन के रूप में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने हम लोगों का मार्गदर्शन करते हुए कहा था कि निवेश को रोजगार के साथ जोड़ना चाहिए।

    Related Posts

    पशुपालन और डेयरी उद्योग से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे: मंत्री रामविचार नेताम….

    October 7, 2025

    धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य : किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन…..

    October 7, 2025

    बरबट्टी और खीरा की खेती से आत्मनिर्भर बने बाह्मनपाली के किसान राज कुमार साहू….

    October 7, 2025

    बाघिन ‘बिजली’ का होगा जामनगर में इलाज: वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर की गई विशेष पहल….

    October 7, 2025

    नन्हे कदमों की बड़ी सफलता: निहारिका और निहाल की सुपोषित यात्रा, नारायणपुर जिले में पोषण अभियान के प्रयास से जुड़वा बच्चों ने कुपोषण पर पाई जीत….

    October 7, 2025

    जल जीवन मिशन में कार्य पूर्णता में रायपुर दूसरे स्थान पर, जिले के 247 गांवों में योजना पूर्ण, पंचायतें कर रहीं जल आपूर्ति व्यवस्था का संचालन-संधारण….

    October 7, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पशुपालन और डेयरी उद्योग से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे: मंत्री रामविचार नेताम….

    October 7, 2025

    धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य : किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन…..

    October 7, 2025

    बरबट्टी और खीरा की खेती से आत्मनिर्भर बने बाह्मनपाली के किसान राज कुमार साहू….

    October 7, 2025

    बाघिन ‘बिजली’ का होगा जामनगर में इलाज: वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर की गई विशेष पहल….

    October 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.