Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर सरिता विहार फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य, दो महीने तक समस्याएँ
    राज्य

    दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर सरिता विहार फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य, दो महीने तक समस्याएँ

    By September 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर सरिता विहार फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य, दो महीने तक समस्याएँ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आप भी सड़कमार्ग से रोजाना दिल्ली-फरीदाबाद का सफर करते हैं तो अगले दो महीने तक थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम जल्द ही शुरू होगा, जिसके चलते सफर की गति धीमी हो जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द एडवाइजरी जारी की जा सकती है। विभाग ने यातायात पुलिस से इसके लिए इजाजत मांगी है।

    दिल्ली से फरीदाबाद का सफर होगा धीमा
    यातायात पुलिस से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली सूचना एवं प्रचार विभाग के पास एडवाइजरी के प्रकाशन के लिए लोक निर्माण विभाग फाइल भेजेगा। फ्लाईओवर का उपयोग करने से बचने को लेकर विभाग इस एडवाइजरी के जरिए लोगों को जागरूक करेगा। इससे पहले इसी वर्ष जुलाई माह में एडवाइजरी जारी की गई थी, लेकिन कांवड़ यात्रा के कारण उस वक्त काम शुरू नहीं हो पाया था। जून महीने में जब मरम्मत का काम शुरू हो रहा था तो यातायात पुलिस ने इसे रुकवा दिया था, क्योंकि PWD द्वारा इसकी एडवाइजरी जारी नहीं की गई थी।

    रोजाना लाखों वाहन की आवाजाही होती है
    रोजाना लाखों वाहन सरिता विहार फ्लाईओवर का इस्तेमाल करके दिल्ली-फरीदाबाद के बीच सफर करते हैं। ऑफिस टाइम में इस मार्ग पर वाहनों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू होता है तो यात्रियों को भारी मुश्किलें देखने को मिल सकती हैं।

    साल 2022 से लंबित पड़ा है मरम्मत का काम
    फ्लाईओवर पर होने वाला मरम्मत कार्य बीते लंबे समय से टल रहा है। अप्रैल 2022 में तत्कालीन PWD मंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे मंजूरी दी थी, तभी से ये लंबित था। इसके बाद इस साल 1 मई से मरम्मत का काम शुरू होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से इसे टाल दिया गया। अधिकारियों ने ये जानकारी साझा की है कि कुल चार चरणों में मरम्मत का कार्य होगा।

    Related Posts

    किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

    June 22, 2026

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के जैविक विष्णुभोग चावल की खुशबू पहुंची राजधानी रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव को भेंट किया गया महिला समूहों द्वारा उत्पादित विशेष चावल…

    June 22, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट…..

    June 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ….

    June 22, 2026

    सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन…..

    June 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

    June 22, 2026

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के जैविक विष्णुभोग चावल की खुशबू पहुंची राजधानी रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव को भेंट किया गया महिला समूहों द्वारा उत्पादित विशेष चावल…

    June 22, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट…..

    June 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ….

    June 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.