Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए मिलेगी पूरी सहायता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मध्यप्रदेश

    परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए मिलेगी पूरी सहायता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    By September 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए मिलेगी पूरी सहायता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर जनजातीय वर्ग से श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के पदासीन होने के साथ ही जनजातीय वर्ग के हित और सम्मान में ऐतिहासिक कार्य हो रहा है। मध्यप्रदेश में भी इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस वर्ष बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय वर्ग के लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया। केंद्रीय जनजातीय मंत्री श्री दुर्गादास उईके स्वयं भी उज्जैन आकर प्रथम पूजा में शामिल हुए। इसके पूर्व तक मुख्यमंत्री अथवा अन्य विशिष्ट व्यक्ति को यह अवसर मिलता था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय वर्ग के जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रोत्साहन और तीर्थ-दर्शन योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज खंडवा जिले के खालवा में आयोजित जनजातीय छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनजातीय वर्ग के हित में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आकांक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट, एम्स और क्लेट आदि के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन संभागों में आकांक्षा योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है। प्रदेश के 5 बड़े नगरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में योजना के अंतर्गत विद्यार्थी नि:शुल्क कोचिंग सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। आज प्रतीक स्वरूप विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पांच विद्यार्थियों को 2-2 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा रही है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक जनजातीय बहुल जिले में इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे। जहां हमारी प्रतिभा को समाज के बीच लाने का मौका मिले। सम्पन्न घरों के बच्चे तो देश के बाहर पढ़ने जाते हैं लेकिन अब गरीब जनजातीय परिवार के सदस्य भी विदेशों में अध्ययन के लिए जा रहे हैं। आज उन बच्चों के माता-पिता की आँखों में जो खुशी देखी है, वो अद्भुत है। यह असली आनंद की बात है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी देश का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश सरकार भी उसी तरह उनके साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहती है। हर गरीब जनजातीय वर्ग के  साथ कदम से कदम मिलकर आगे चलना चाहती है, उनके बच्चों को आगे बढ़ाना चाहती है। हमारे मन में सरकार के लिए आगे बढ़ाने के लिए पूरी युवा शक्ति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोग भारत की आबादी को अलग नजरिए से देखते है। यह सच है कि यहाँ बड़ी आबादी है। यह उनके लिए परेशानी हो सकती है। लेकिन यही हमारी ताकत है। आर्थिक अभाव में गरीब परिवार एवं जनजातीय वर्ग से आने वाले बच्चों की पढ़ाई नहीं रूकेगी। बेटा-बेटी सिर्फ एडमिशन लें, पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप सब आगे बढ़ें डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बने। अगर विदेश में जाकर पढ़ना है तो उसके लिए भी सरकार पैसा देगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके और प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह उपस्थित थे। कार्यक्रम में खण्डवा जिले के हरसूद एवं खालवा क्षेत्र की बालिकाओं के लिए शासकीय महाविद्यालय हरसूद आने-जाने के लिए नि:शुल्क बस सुविधा भी प्रारंभ की गई। इसके अलावा वर्ष 2024-25 के शिक्षा सत्र के लिए जनजातीय कार्य विभाग की विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति योजना में चयनित 70 विद्यार्थियों में से 5 विद्यार्थियों को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में प्रतिभावान जनजातीय छात्र श्री आशाराम पालवी को लंदन में पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी की फीस और अन्य खर्च सहित लगभग 35 लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की। साथ ही उनके माता-पिता का अभिनंदन भी किया।

     मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं

                 प्रदेश के 89 विकास खण्डों में बनेंगे सौ-सौ सीटर आवासीय छात्रावास।

                 छात्रावासों की मेस में आधुनिक रोटी मेकर मशीन की व्यवस्था होगी।

                 हरसूद में बालिका खेल परिसर में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा।

                 अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए उद्योगों की स्थापना पर रियायतें देंगे।

                 नए कन्या परिसर भी प्रारंभ किए जाएंगे।

     

    Related Posts

    नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन….

    June 9, 2026

    आवास एवं पर्यावरण श्रीओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…..

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन, सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता: मंत्री लखन लाल देवांगन….

    June 9, 2026

    नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – सांसद बृजमोहन अग्रवाल….

    June 9, 2026

    तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी, राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों और परिवहन मंत्री ने की समीक्षा……

    June 9, 2026

    नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम……

    June 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन….

    June 9, 2026

    आवास एवं पर्यावरण श्रीओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…..

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन, सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता: मंत्री लखन लाल देवांगन….

    June 9, 2026

    नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – सांसद बृजमोहन अग्रवाल….

    June 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.