Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»‘भारत ने 1971 में थोपा राष्ट्रगान’; जमात-ए-इस्लामी ने उठाई बदलने की मांग, क्या बोली बांग्लादेश सरकार…
    विदेश

    ‘भारत ने 1971 में थोपा राष्ट्रगान’; जमात-ए-इस्लामी ने उठाई बदलने की मांग, क्या बोली बांग्लादेश सरकार…

    By September 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘भारत ने 1971 में थोपा राष्ट्रगान’; जमात-ए-इस्लामी ने उठाई बदलने की मांग, क्या बोली बांग्लादेश सरकार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के बीच राष्ट्रगान को लेकर भी विवाद उठ गया है। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने देश के राष्ट्रगान और संविधान को बदलने की मांग उठाई थी।

    अमीर गुलाम आजम के बेटे अब्दुल्लाहिल ने आरोप लगाया था कि 1971 में भारत ने बांग्लादेश पर यह राष्ट्रगान थोपा था, जिसे बदलने की आवश्यकता है।

    अब इस पूरे मामले पर यूनुस सरकार की तरफ से बयान आया है। देश में धार्मिक मामलों के सलाहकार खालिद हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश के राष्ट्रगान को बदलने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने साफ किया कि अंतरिम सरकार विवाद पैदा करने के लिए कुछ भी नहीं करेगी।

    बांग्लादेश के धार्मिक मामलों के सलाहकार खालिद हुसैन ने शनिवार को कहा कि देश के राष्ट्रगान को बदलने की कोई योजना नहीं है।

    हुसैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंतरिम सरकार कुछ भी ऐसा नहीं करेगी, जिससे विवाद पैदा हो।’’

    हुसैन का यह बयान बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के पूर्व अमीर गुलाम आजम के बेटे अब्दुल्लाहिल अमान आजमी की ओर से इस सप्ताह की शुरुआत में देश के राष्ट्रगान और संविधान में बदलाव की मांग करने के बाद आया है। 

    भारत से अच्छे संबंध चाहता है बांग्लादेश

    हुसैन ने कहा कि पड़ोसी देश होने के नाते बांग्लादेश भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है। ढाका ट्रिब्यून ने हुसैन के हवाले से कहा, ”हमने भारत में हमारी क्रिकेट टीम पर हमलों की खबरें सुनी हैं।

    चूंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) प्रभारी है, वे आवश्यक कार्रवाई पर निर्णय लेंगे।” मस्जिदों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर हमलों को “जघन्य” बताते हुए हुसैन ने कहा, “जो लोग पूजा स्थलों पर हमला करते हैं वे मानवता के दुश्मन हैं। वे अपराधी हैं और उन पर मौजूदा कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।”

    हुसैन ने आगे कहा कि किसी भी हमले या तोड़फोड़ को रोकने के लिए स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ मदरसे के छात्र भी दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों की सुरक्षा करेंगे।

    जमात-ए-इस्लामी के क्या आरोप

    बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के पूर्व अमीर गुलाम आजम के बेटे अब्दुल्लाहिल अमान आजमी ने इस सप्ताह की शुरुआत में देश के राष्ट्रगान और संविधान में बदलाव का आह्वान किया था।

    उन्होंने कहा था, “मैं राष्ट्रगान का मामला इस सरकार पर छोड़ता हूं। हमारे पास जो वर्तमान राष्ट्रगान है, वह हमारे स्वतंत्र बांग्लादेश के अस्तित्व के विपरीत है। यह बंगाल विभाजन और दो बंगालों के विलय के समय को दर्शाता है। ऐसा कैसे हो सकता है? दो बंगालों को एकजुट करने के लिए बनाया गया एक गान एक स्वतंत्र बांग्लादेश का राष्ट्रगान बन गया? यह गान 1971 में भारत द्वारा हम पर थोपा गया था। कई गाने राष्ट्रगान के रूप में काम कर सकते हैं। सरकार को एक नए राष्ट्रगान का चयन करने के लिए एक नया आयोग बनाना चाहिए ।”

    The post ‘भारत ने 1971 में थोपा राष्ट्रगान’; जमात-ए-इस्लामी ने उठाई बदलने की मांग, क्या बोली बांग्लादेश सरकार… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अंधेरे से उजाले की ओर सुकमा, माड़वी मुये की दोनों आँखों का हुआ ऑपरेशन, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद….

    June 23, 2026

    सुशासन तिहार से बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा का संबल, 1062 हितग्राहियों की वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत…

    June 23, 2026

    टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप….

    June 23, 2026

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि….

    June 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.