Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»इजरायल से निपटना है, तो एक हो जाएं इस्लामी देश; ‘दुश्मनों’ से भी हाथ मिलाने को तैयार तुर्की के एर्दोगान…
    विदेश

    इजरायल से निपटना है, तो एक हो जाएं इस्लामी देश; ‘दुश्मनों’ से भी हाथ मिलाने को तैयार तुर्की के एर्दोगान…

    By September 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल से निपटना है, तो एक हो जाएं इस्लामी देश; ‘दुश्मनों’ से भी हाथ मिलाने को तैयार तुर्की के एर्दोगान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने शनिवार को इजरायली “विस्तारवाद” का मुकाबला करने के लिए इस्लामिक देशों से एकजुट होने की अपील की।

    उनका यह बयान उस घटना के बाद आया है, जिसमें इजरायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान 26 वर्षीय तुर्क-अमेरिकी महिला को मार गिराया था।

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस्तांबुल के पास एक इस्लामी स्कूल संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए एर्दोगन ने कहा, “इजरायली अहंकार, लूट और उसके आतंकवाद को रोकने का एकमात्र तरीका इस्लामिक देशों की एकता है।”

    उन्होंने यह भी कहा कि तुर्की ने हाल ही में मिस्र और सीरिया के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिशें की हैं। उन्होंने कहा कि “इजरायली विस्तारवादी खतरे के खिलाफ एकजुटता जरूरी” हो गई है।

    एर्दोगन ने इजरायल को लेबनान और सीरिया के लिए भी खतरा बताया।

    एर्दोगन की यह टिप्पणी उनके और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के बीच अंकारा में हुई बैठक के बाद आई है।

    इस बैठक में दोनों नेताओं ने गाजा संघर्ष पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने के उपायों पर विचार किया।

    यह यात्रा दोनों देशों के बीच 12 वर्षों में पहली राष्ट्रपति स्तर की बैठक थी, जो 2020 में तुर्की द्वारा क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों के साथ संबंध सुधारने की व्यापक कूटनीतिक पहल का हिस्सा है।

    तुर्की की इस पहल में संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब भी शामिल हैं।

    उन्होंने यह नहीं बताया कि उसे इजरायली सैनिकों ने गोली मारी या नहीं।

    व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि वह एक अमेरिकी नागरिक की हत्या से ‘बहुत परेशान’ है। तुर्की के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओनकू केसेली ने कहा कि ईगी तुर्किये की भी नागरिक थीं।

    उन्होंने कहा कि उनका देश ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा कि उसके नागरिक की हत्या करने वालों को न्याय के कठघरे में लाया जाए।’’

    दुश्मनों से भी हाथ मिलाने को तैयार तुर्की के एर्दोगान

    तुर्की की कुछ मुस्लिम देशों के साथ ऐतिहासिक और क्षेत्रीय कारणों से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं।

    सीरिया: तुर्की और सीरिया के संबंध 2011 में सीरियाई गृहयुद्ध के बाद से बहुत खराब हो गए। तुर्की ने सीरियाई विद्रोही गुटों का समर्थन किया, जबकि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद सत्ता में बने रहे। तुर्की ने सीरिया के उत्तरी हिस्से में सैन्य हस्तक्षेप भी किया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया।

    मिस्र: 2013 में मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को हटाए जाने के बाद तुर्की और मिस्र के बीच संबंध बिगड़ गए। तुर्की ने मुर्सी और मुस्लिम ब्रदरहुड का समर्थन किया, जबकि मिस्र की सेना ने सत्ता अपने हाथ में ले ली थी। हालांकि हाल के वर्षों में दोनों देशों ने संबंध सुधारने के प्रयास किए हैं, लेकिन दोनों के बीच दुश्मनी का इतिहास रहा है।

    सऊदी अरब: तुर्की और सऊदी अरब के बीच तनाव 2017 में कतर संकट और 2018 में इस्तांबुल में सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद बढ़ गया। तुर्की ने खशोगी की हत्या के मामले में सऊदी सरकार की आलोचना की, जिससे दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगड़े। इसके अलावा, तुर्की का कतर के समर्थन में आना और सऊदी अरब का कतर के खिलाफ रुख दोनों देशों के बीच तनाव का कारण बना।

    संयुक्त अरब अमीरात (यूएई): तुर्की और यूएई के बीच भी संबंधों में खटास रही है, खासकर लीबिया और सीरिया के मामलों में। यूएई ने सीरिया और लीबिया में तुर्की के हस्तक्षेप का विरोध किया। इसके अलावा, मुस्लिम ब्रदरहुड के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच मतभेद रहे हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में तुर्की और यूएई के बीच संबंध सुधारने की कोशिशें की गई हैं।

    The post इजरायल से निपटना है, तो एक हो जाएं इस्लामी देश; ‘दुश्मनों’ से भी हाथ मिलाने को तैयार तुर्की के एर्दोगान… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भ्रष्टाचार और घोटालों के मुद्दों पर गरमाया छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, कांग्रेस का वॉकआउट…

    July 14, 2025

    विधानसभा मानसून सत्र : खाद संकट पर विपक्ष का हंगामा, स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार होने पर सदन 5 मिनट के लिए स्थगित…

    July 14, 2025

    झींगा पालन के लिए सुकमा के 5 गांव चिन्हांकित

    July 14, 2025

    खाद-बीज संकट पर सदन में विपक्ष का हंगामा, निलंबित होने के बाद धरने पर बैठे…

    July 14, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.