Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, 2 महिलाएं भी, शव और हथियार बरामद
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, 2 महिलाएं भी, शव और हथियार बरामद

    By September 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, 2 महिलाएं भी, शव और हथियार बरामद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जगदलपुर
     तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 6 माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

    तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिला अधीक्षक रोहित राज ने बताया कि छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले की सीमा से लगे तेलंगाना के भद्रादीकोठागुडम जिला और पिनपाका मंडल करकागुडम के जंगल में गुरुवार तड़के हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंडस के जवानों ने कमांडर लक्ष्मण सहित छह नक्सलियों को मार गिराया।

    मारे गए नक्सलियों में एक DVCM और ACM

    जवान आज सुबह ही नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे। जहां इनके साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। जवानों ने 6 डेडबॉडी बरामद कर लिया है

    मारे गए नक्सलियों में एक DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) एक ACM (एरिया कमेटी मेंबर) और 4 पार्टी सदस्य शामिल हैं। इनमें 2 नक्सली बस्तर के सुकमा और बीजापुर जिले के रहने वाले हैं।

    मुठभेड़ स्थल पर भारी संख्या में हैं नक्सली
    गुड़ाला करकागुडेम में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना के आधार पर ग्रे हाउड की टीम मौके पर पहुंची। सुबह में पहुंचते ही नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। वहीं कुछ नक्सली घायल भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, मौके पर जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

    अमित शाह ने किया था बीते दोनों छत्तीसगढ़ का दौरा
    बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उन्होंने नक्सलियों से अपील की थी कि को मुख्यधारा में शामिल हो जाएं नहीं तो अंजाम के लिए तैयार रहें। इसके बाद से ही जवानों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वह छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन में भी जमकर सर्च अभियान चला रहे हैं। नक्सलियों के खाते में के लिए ये मानसून सीजन बेहतर साबित हो रहा है।

    जानकारी के लिए बता दें कि नक्सलियों के खात्मे के लिए यह मानसून सीजन जवानों के लिए बेहतर साबित हो रहा है। सर्च ऑपरेशन के लिए यह समय ज्यादा उपयुक्त होता है।

    बता दें इससे पहले ३ सितंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 9 नक्सली मारे गए थे। सभी के शव बरामद करने के साथ ही यहां भी भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया। इसके एक दिन बाद अब तेलंगाना बॉर्डर पर 6 ढेर किए गए। बताया जा रहा है तेलंगाना की ग्रेहाउंड पुलिस को सूचना मिली थी कोत्तागुडेम जिले के गुंडाला-करकागुडेम इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी आधार पर फोर्स को एक दिन पहले ही सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। जवान गुरुवार की सुबह नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे। जैसे ही जवान पहुंचे तो पहले से मौजूद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। वहीं मौके से जवानों ने 6 डेडबॉडी बरामद कर लिया है।

    दंतेवाड़ा में 59 लाख रुपए के माओवादी ढेर

    3 सितंबर को दंतेवाड़ा जिले में बैलाडीला की पहाड़ियों के नीचे बसे गांवों के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। जवानों ने तेलंगाना के रहने वाले DKSZC रणधीर समेत 9 माओवादियों को ढेर किया था। रणधीर पर 25 लाख रुपए का इनाम था। मारे गए सभी कुल 59 लाख रुपए के इनामी नक्सली हैं।

    Related Posts

    कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय सह निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न…..

    June 24, 2026

    तकनीक, नवाचार और किसान हितैषी योजनाओं से कृषि बनेगी अधिक लाभकारी एवं आत्मनिर्भर: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    June 24, 2026

    रानी दुर्गावती और शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी समाज के शौर्य और साहस का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम….

    June 24, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन…..

    June 24, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पद्मश्री सम्मान प्राप्त डॉ. बुधरी ताती को दी बधाई…

    June 24, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा, जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर…..

    June 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय सह निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न…..

    June 24, 2026

    तकनीक, नवाचार और किसान हितैषी योजनाओं से कृषि बनेगी अधिक लाभकारी एवं आत्मनिर्भर: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    June 24, 2026

    रानी दुर्गावती और शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी समाज के शौर्य और साहस का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम….

    June 24, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन…..

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.