Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»यह हमारा पारिवारिक मामला, हम बैठकर सुलझा लेंगे; RSS-BJP में समन्वय और संबंधों पर संघ की दो टूक…
    देश

    यह हमारा पारिवारिक मामला, हम बैठकर सुलझा लेंगे; RSS-BJP में समन्वय और संबंधों पर संघ की दो टूक…

    By September 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यह हमारा पारिवारिक मामला, हम बैठकर सुलझा लेंगे; RSS-BJP में समन्वय और संबंधों पर संघ की दो टूक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अपनी स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पूरी करने जा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने सोमवार को कहा कि वह अपने मूल सिद्धांत ‘राष्ट्र प्रथम’ के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रहा है।

    आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में उस सवाल के जवाब में यह बात कही, जिसमें पूछा गया था कि क्या भाजपा सहित संघ-प्रेरित अन्य संगठनों के बीच समन्वय की कमी है।

    उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस (2025 में) 100वीं वर्षगांठ पूरी करने जा रहा है। इसलिए यह एक लंबी यात्रा है।’’

    आंबेकर ने कहा कि इस यात्रा में एक चीज जो निरंतर बनी रही, वह है ‘राष्ट्र प्रथम’ के प्रति प्रतिबद्धता।

    आरएसएस से प्रेरित संगठनों की यहां तीन दिवसीय राष्ट्रीय समन्वय बैठक के समापन के बाद उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारा दृष्टिकोण रहा है और प्रत्येक स्वयंसेवक ने इसमें विश्वास किया है।’’

    आंबेकर ने कहा कि एक लंबी यात्रा में, कामकाज से संबंधित मामले अनिवार्य रूप से सामने आते हैं, लेकिन संगठन के पास इन मुद्दों को हल करने के लिए एक तंत्र है।

    आंबेकर से लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की ओर से दिये गए उस बयान के बारे में भी पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी उस दौर से काफी आगे निकल चुकी है, जब उसे आरएसएस की जरूरत थी और अब वह अपना काम खुद संभालने में सक्षम है।

    इसके जवाब में आंबेकर ने कहा, ‘‘अन्य मुद्दों का समाधान किया जायेगा। यह पारिवारिक मामला है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या परिवार में सब कुछ ठीक है, उन्होंने जवाब दिया, ‘‘बिल्कुल।’’

    आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने पश्चिम बंगाल की घटना को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ और ‘चिंताजनक’ करार दिया।

    आंबेकर ने सोमवार को कहा कि स्कूल और कॉलेज स्तर की छात्राओं के साथ-साथ कामकाजी महिलाओं को ‘आत्मरक्षा’ के लिए आत्मरक्षा कौशल प्रदान किया जाना चाहिए ताकि ऐसे हमलों से खुद को बचाने के लिहाज से उन्हें सशक्त बनाया जा सके।

    तीन दिन तक चली समन्वय बैठक के समापन के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आंबेकर ने कहा कि अत्याचारों का शिकार होने वाली महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए कानूनों और दंडात्मक कार्रवाइयों की समीक्षा करने की जरूरत है।

    The post यह हमारा पारिवारिक मामला, हम बैठकर सुलझा लेंगे; RSS-BJP में समन्वय और संबंधों पर संघ की दो टूक… appeared first on .

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने संवृत्ति बुक का किया विमोचन….

    August 15, 2025

    स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’….

    August 15, 2025

    राजभवन के दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर छत्तीसगढ़ मण्डपम किया गया….

    August 15, 2025

    मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ….

    August 15, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.