Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट 2024 लोकमंथन प्रथम एडिशन इवेंट 26 सितंबर से
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट 2024 लोकमंथन प्रथम एडिशन इवेंट 26 सितंबर से

    By September 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट 2024 लोकमंथन प्रथम एडिशन इवेंट 26 सितंबर से
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर और विबग्योर (एन.ई. फाउंडेशन) द्वारा संयुक्त रूप से 26 से 28 सितंबर, तक रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम में छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट (लोक बियॉन्ड फोक) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिष्ठित लोकमंथन 2024 का अग्रदूत यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ की समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने और उसे बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में आयोजित किया जा रहा है जो हमारी स्वदेशी परंपराओं में निहित हैं।

    लोकमंथन के पहले चरण के रूप में, छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट स्थिरता, पर्यावरण चेतना और क्षेत्र की स्वदेशी परंपराओं में गहराई से अंतर्निहित सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगा। सम्मेलन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की विविध प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को उजागर करना है,और इस विरासत को बनाए रखने के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल देना है। विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से, यह सम्मेलन स्वदेशी लोगों की बहुमुखी टिकाऊ प्रथाओं और पर्यावरण पर उनके दृष्टिकोणों का पता लगाएगा, और प्रतिभागियों के लिए सीखने के अवसर प्रदान करेगा।

    इस सम्मेलन में गैर-लकड़ी वन उत्पादों के सतत औद्योगिकीकरण के लिए वन नीति, वन संरक्षण के लिए सामुदायिक मॉडल, वानिकी क्षेत्र के लिए कार्बन क्रेडिट, औषधीय पौधों और मशरूम के सतत उपयोग में तकनीकी प्रगति, वन प्रबंधन में रणनीतिक योजना, टिकाऊ शहरों के लिए शहरी वानिकी, वन संरक्षण के लिए एक उपकरण के रूप में इकोटूरिज्म और वन-निवासी समुदायों के विकास के दृष्टिकोण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार और पैनल डिस्कशन आयोजित होंगे।

    इन सेमिनारों के अलावा, छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट में लाइव लूम वॉक-थ्रू, छत्तीसगढ़ के स्वदेशी व्यंजन, ओपन-एयर लाइव प्रदर्शन, स्वदेशी धुन और नृत्य, वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति, स्वदेशी कहानी के माध्यम से लोकगीत, कठपुतली शो, स्वदेशी मंत्रोच्चार, हरित उद्यम और स्वदेशी टैटू का प्रदर्शन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट 2024 में उपस्थित लोगों को विचारों का आदान-प्रदान करने, ज्ञान प्राप्त करने और विभिन्न हितधारकों के साथ साझेदारी स्थापित करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान प्रतिभागी नीति निमार्ताओं, हरित पेशेवरों और नवोदित उद्यमियों के साथ नेटवर्क बनाएंगे, हरित प्रथाओं, उत्पादों और सेवाओं को अपनाने में उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे। सम्मेलन में शैक्षणिक सत्र, पेपर प्रस्तुतियाँ और राज्य की हरित और स्वदेशी प्रथाओं पर केंद्रित जीवंत कला और सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी शामिल हैं।

    Related Posts

    लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार…..

    April 21, 2026

    बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण…..

    April 21, 2026

    पीडीएस की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित, उचित मूल्य दुकानों में चावल की पर्याप्त उपलब्धता…..

    April 21, 2026

    बस्तर में स्वास्थ्य का सबसे बड़ा आउटरीच अभियान -4.916लाख स्क्रीनिंग, 5,645 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार….

    April 21, 2026

    नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा का दूसरा दिन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा….

    April 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात….

    April 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार…..

    April 21, 2026

    बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण…..

    April 21, 2026

    पीडीएस की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित, उचित मूल्य दुकानों में चावल की पर्याप्त उपलब्धता…..

    April 21, 2026

    बस्तर में स्वास्थ्य का सबसे बड़ा आउटरीच अभियान -4.916लाख स्क्रीनिंग, 5,645 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार….

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.