Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»मनोरंजन»अक्टूबर में होगी अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग
    मनोरंजन

    अक्टूबर में होगी अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग

    By September 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अक्टूबर में होगी अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इन दिनों अजय देवगन अपनी आगामी कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त के भी शामिल होने की बात सामने आई है।

    अक्टूबर में पंजाब में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

    फिल्म 'सन ऑफ सरदार' ने साल 2012 को रिलीज के बाद सिनेमाघरों में जमकर कमाई की थी। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है, जिसकी शूटिंग इस साल अक्टूबर के महीने में पंजाब में शुरू की जाएगी। वहीं माडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय दत्त अक्टूबर 2024 में पंजाब में शूटिंग शुरू करने के लिए अजय देवगन और कलाकारों के साथ शामिल होंगे। 

    यूके में नहीं कर पाए थे फिल्म की शूटिंग!

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीजा संबंधी समस्याओं के कारण संजय को यूके की शूटिंग से बाहर होना पड़ा, जिससे फिल्म में उनकी भूमिका को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं, लेकिन उनकी भूमिका अभी भी महत्वपूर्ण होगी। प्रशंसक अजय और संजय की शानदार जोड़ी को फिर से स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। 

    'सन ऑफ सरदार' से अलग होगी 'सन ऑफ सरदार 2'

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सन ऑफ सरदार 2' पिछले पार्ट से जुड़ा हुआ नहीं होगा। इसमें बिहारी और पंजाबी डॉन के बीच एक गैंगवार भी शामिल होगा। इसके अलावा, रवि किशन का मूल किरदार, जो पहले विजय राज को सौंपा गया था, अब संजय मिश्रा के लिए फाइनल किया गया है। संजय पहले पार्ट की तरह ही डॉन की भूमिका में नजर आएंगे, जो कहानी में गहराई और रोमांच जोड़ेंगे। फिल्म की शूटिंग फिलहाल यूके में चल रही है, जिसमें मृणाल ठाकुर और अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं।

    'सन ऑफ सरदार 2' स्टारकास्ट

    फिल्म में विंदू दारा सिंह, चंकी पांडे, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, मुकुल देव, कुबरा सैत, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर और रोशनी वालिया जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। अजय और संजय के प्रशंसक लंबे समय से इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और हो सकता है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज हो जाए।

    काम की बात करें तो अजय देवगन निर्देशक राजकुमार गुप्ता की आगामी फिल्म 'रेड 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। इसके अलावा अजय निर्देशक रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'गोलमाल 5' और 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। 

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.