Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»अंतरिक्ष में सुनाई दे रही कैसी आवाज? सुनीता विलियम्स के साथ स्पेस में अटके हैं एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर…
    विदेश

    अंतरिक्ष में सुनाई दे रही कैसी आवाज? सुनीता विलियम्स के साथ स्पेस में अटके हैं एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर…

    By September 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंतरिक्ष में सुनाई दे रही कैसी आवाज? सुनीता विलियम्स के साथ स्पेस में अटके हैं एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स अभी स्पेस में ही फंसे हुए हैं। बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में प्रॉब्लम के चलते इन दोनों की वापसी का प्लान डिले हो चुका है।

    बताया जा रहा है सुनीता और विल्मोर अब 2025 में वापस लौटेंगे। इस बीच बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में एक नई समस्या होने की बात सामने आई है।

    बुच विल्मोर का दावा है कि उन्होंने इस स्पेसक्राफ्ट में अजीब तरह की आवाजें सुनी हैं। मिशिगन में बेस्ड मीट्रियोलॉजिस्ट रॉब डेल ने विल्मोर और मिशन कंट्रोल के बीच बातचीत को एक्स पर साझा किया है।

    गौरतलब है कि बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में परेशानी के चलते ही बिना क्रू के इसे वापस लाया जा रहा है। फिलहाल बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रुके हुए हैं।

    बुच विल्मोर ने अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में स्थित जॉनसन स्पेस सेंटर के मिशन कंट्रोल से बातचीत के दौरान इसका जिक्र किया।

    इसमें नियमित अंतराल पर कुछ चलने की आवाज आ रही है। बुच विल्मोर अपना फोन स्पीकर की दिशा में करते हैं ताकि मिशन कंट्रोल को आवाज स्पष्ट सुनाई दे।

    पहली बार साफ सुनाई नहीं देने पर वह दोबारा प्रयास करते हैं। यह बात ऐसे वक्त पर सामने आई जब बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट दो दिन के बाद वापसी की उड़ान भरने वाला है।

    मिशन कंट्रोल के मुताबिक यह ऐसी आवाज है, जैसे कोई मैसेज भेजा जा रहा है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि यह आवाज स्पेसक्राफ्ट में लगे स्पीकर से आ रही थी।

    मिशन कंट्रोल ने बुच विल्मोर को आश्वस्त किया है कि वह लोग इस आवाज की एनालिसिस करेंगे और जो भी पता चलेगा उसकी जानकारी देंगे। बोइंग स्टारलाइनर शुक्रवार तक वापसी की उड़ान भरने वाला है। योजना के मुताबिक इसे न्यू मेक्सिको के रेगिस्तान में लैंड कराया जाना है।

    NEWS: Boeing Starliner is now emitting strange noises. pic.twitter.com/VfXMgWfsI0

    — ALEX (@ajtourville) September 1, 2024

    बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर एक हफ्ते के लिए अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे। लेकिन स्पेसक्राफ्ट में हिलियम लीकेज और थ्रस्टर में खराबी आने के चलते दोनों वहां फंस गए हैं।

    इन दोनों की वापसी अब फरवरी 2025 तक डिले हो गई है। तब दोनों स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से वापस धरती पर आएंगे। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर अपने स्टे के दौरान दोनों अंतरिक्ष यात्री वैज्ञानिक शोध और मेंटेनेंस टास्क को अंजाम दे रहे हैं।

    अंतरिक्ष में 400 से ज्यादा दिन गुजार चुकीं सुनीता विलियम्स ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स में अहम रोल निभाया है। इसके अलावा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर विभिन्न प्रयोगों में भी उनकी भागीदारी रही है।

    The post अंतरिक्ष में सुनाई दे रही कैसी आवाज? सुनीता विलियम्स के साथ स्पेस में अटके हैं एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास…..

    March 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 29, 2026

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.